फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: मुंबई में आज 1150 नए मामले, 53 लोगों की मौत

Fri, 05 Jun 2020 11:06 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 05 Jun 2020 11:06 PM IST
खास बातें

  • तेलंगाना में आज 143 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3290 हो गई है।  
  • मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1150 नए मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 45,854 हो गई है।
  • देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 1330 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 26,334 हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 708 पहुंच गया है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 510 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 35 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 19,119 हो गई है।
  • बिहार में कोरोना के 47 और मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4598 पहुंच गई है।
  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2436 नए मामले सामने आए और 139 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में यह मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 80,229 हो गई है।
  • देश में पिछले 24 घंटे में 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 हो गई है, जिनमें से 1,10,960 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 1,09,462 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 6,348 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 1st june Unlock1 Day Five, Corona Pandemic, delhi Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:05 PM, 05-Jun-2020

तेलंगाना में आज 143 नए मामले

तेलंगाना में आज 143 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3290 हो गई है।  

गोवा में आज कोरोना के 30 नए मामले 
गोवा में आज कोरोना के 30 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले 196 हो गए हैं। इनमें 131 मामले सक्रिय हैं और 65 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 
10:18 PM, 05-Jun-2020

अहमदाबाद में संक्रमण के 324 नए मामले, 30 लोगों की मौत

अहमदाबाद में आज कोरोना संक्रमण के 324 नए मामले सामने और 30 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 13,678 हो गई है और मरने वालों की संख्या 968 पहुंच चुकी है।  

झारखंड में 79 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 922 हुई
झारखंड में 79 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 922 हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या सात हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में 222 नए मामले 
राजस्थान में 222 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 10,084 हो गई है। यह आंकड़ा शाम 8:30 बजे तक का है। 
विज्ञापन
09:56 PM, 05-Jun-2020

मुंबई में आज 1150 नए मामले, 53 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1150 नए मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 45,854 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 1518 हो गया है। 
09:14 PM, 05-Jun-2020
देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 1330 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 26,334 हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 708 पहुंच गया है। दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 15,311 हो गई है। 
09:08 PM, 05-Jun-2020

जम्मू और कश्मीर में 182 नए मामले

जम्मू और कश्मीर में 182 नए मामले सामने आए, जिनमें से 108 मामले कश्मीर से और 74 जम्मू से हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 3324 हो गई है, जिसमें 2202 मामले सक्रिय हैं।  

कल से जम्मू-कश्मीर में खुल जाएंगे सभी सरकारी कार्यालय
सरकारी कार्यालयों के सभी अधिकारी और कर्मचारी छह जून यानी कल से नियमित रूप से सभी वर्किंग डे में कार्यालय जाएंगे: जम्मू-कश्मीर सरकार
08:55 PM, 05-Jun-2020

बाहर से आने वाले लोगों का 100 फीसदी टेस्ट कर रहे हैं- गोवा के मुख्यमंत्री

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि हम राज्य में बाहर से आने वाले लोगों का 100 फीसदी टेस्ट कर रहे हैं। हमारे कोरोना अस्पतालों में लगभग 130 मामले हैं, पांच मामलों को छोड़कर किसी में कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 PM, 05-Jun-2020

नौसेना के 16 प्रशिक्षु नाविक कोरोना से संक्रमित पाए गए

गुजरात के पोरबंदर में नौसेना बेस पर पिछले चार दिनो में 16 प्रशिक्षु नाविकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस बात की जानतारी भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी।
08:25 PM, 05-Jun-2020

बिहार में 47 और मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 4598 हुई

बिहार में कोरोना के 47 और मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4598 पहुंच गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 1215 हुई 
उत्तराखंड में आज 16 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1215 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
08:23 PM, 05-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 510 नए मामले, 35 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 510 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 35 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 19,119 हो गई है, जिनमें 13,011 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1190 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
 
08:20 PM, 05-Jun-2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने कल वैक्सीन पर एक बैठक की थी। हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम बहुत जल्द ही पॉजिटिव सरप्राइज दे सकते हैं। वैक्सीन पर काफी प्रगति हो रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed