Coronavirus in India Live Updates: महाराष्ट्र में 70 हजार से अधिक हुए मामले, गुजरात में 24 घंटे में 25 मौतें
{"_id":"5ed409c5250c17191837b940","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-1st-june-unlock1-day-first-corona-pandemic-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: महाराष्ट्र में 70 हजार से अधिक हुए मामले, गुजरात में 24 घंटे में 25 मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 01 Jun 2020 11:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:53 PM IST
खास बातें
- पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में देश को सराहा, गीतकारों और कलाकारों के योगदान को भी अहम बताते हुए महामारी में संगीत को महत्वपूर्ण बताया।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,90,535 हो गई है, जिनमें से 93,322 सक्रिय मामले हैं
- पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,392 नए मामले सामने आए हैं जबकि 230 लोगों की मौत हुई है
- आईसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
- गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद आज से देश में अनलॉक 1.0 की शुरूआत
- देशभर में आज से 200 स्पेशल ट्रेनें शुरू, पहले दिन 1.45 लाख से अधिक यात्री करेंगे यात्रा
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:48 PM, 01-Jun-2020
दिल्ली में 29 नए कंटेनमेंट जोन के साथ कुल संख्या 147 हो गई है
दिल्ली में 29 नए कंटेनमेंट जोन के साथ कंटेनमेंट जोनों की कुल संख्या अब 147 हो गई है। बता दें कि दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार से अधिक हो गई है।The number of COVID19 containment zones in #Delhi is now 147, with the addition of 29 new containment zones.
— ANI (@ANI) June 1, 2020
11:33 PM, 01-Jun-2020
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रात के 9 बजे से सुबह 5 बजे तक धारा 144
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में 30 जून 2020 तक के लिए रात के 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सीआरपीसी की धारा 144 लगी रहेगीः उपायुक्त, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश
The imposition of Section 144 of CrPC from 9pm to 5 am has been extended up to 30th June 2020 in Itanagar: Deputy Commissioner, Itanagar, Arunachal Pradesh pic.twitter.com/49oXqvHA9m
— ANI (@ANI) June 1, 2020
विज्ञापन
11:20 PM, 01-Jun-2020
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला मजिस्ट्रेट से कोरोना के मरीजों के लिए अतिरिक्त बिस्तर लगाने के लिए अतिरिक्त स्थानों, बहुउद्देशीय हॉल, इनडोर स्टेडियमों की पहचान करने के लिए कहा है; इसके अलावा, रिहायशी इलाकों से दूर श्मशान/कब्रिस्तान के लिए भी भूमि की पहचान करने के लिए बोला है।11:15 PM, 01-Jun-2020
राजस्थान में 9000 से अधिक हुए संक्रमित
- राजस्थान में आज कोरोना के 269 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9100 हो गई है।
- असम में सोमवार को कोरोना के 73 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 1463 है जिसमें 1179 सक्रिय मामले, 277 ठीक हो चुके मामले, 4 मौतें और 3 पलायन शामिल हैं।
11:15 PM, 01-Jun-2020
कोरोना पॉजिटिव नाई के 12 ग्राहक हुए संक्रमित
महाराष्ट्र के कंटेनमेंट जोन के एक नाई के 12 ग्राहक कोरोना से संक्रमित हो गए जिसके बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
10:37 PM, 01-Jun-2020
हिमाचल में 8 जून से खुलेंगे पूजा स्थल
- सामाजिक दूरी के मानदंड और अन्य सावधानियों का पालन करते हुए, राज्य में 8 जून से मंदिरों और पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति होगी। राज्य के बाहर के लोगों को मंदिरों/पूजा स्थलों में अनुमति नहीं होगी: जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश)
- राज्य में कोरोना के मामलों की कुल संख्या अब 340 हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 PM, 01-Jun-2020
गुजरात में 24 घंटे में 25 मौतें
- पिछले 24 घंटों में गुजरात में 25 मौतें हुई और कोरोना के 423 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,217 हो गई है, जिसमें 10,780 ठीक/ डिस्चार्ज और 1,063 मौतें शामिल हैं।
- मध्य प्रदेश में 194 और लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है, राज्य में कुल मामलों की संख्या 8283 हो गई है। मरने वालों की संख्या 358 पहुंच गई है।
- उत्तराखंड में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं; राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 958 हो गई है।
- तेलंगाना राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 2792 हो गई है।
- केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस अब 297 हो गए हैं, जिनमें 79 सक्रिय मामले, 241 डिस्चार्ज और 4 मौतें शामिल हैं।
- उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 296 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आए और 5 मौतें हुईं, जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 8361 हो गए; मरने वालों का आकड़ा 222 पर है और 3109 सक्रिय मामले हैं।
09:13 PM, 01-Jun-2020
कोरोना संक्रमित व्यक्ति बत्रा अस्पताल में पंखे से लटका मिला
कोरोना से संक्रमित एक 63 वर्षीय व्यक्ति जिसका बत्रा अस्पताल में इलाज चल रहा था, वो कल अपने कमरे में पंखे से लटका पाया गया: दिल्ली पुलिस08:55 PM, 01-Jun-2020
30 जून तक बंद रहेगा कामाख्या मंदिर
असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के अधिकारियों ने फैसला किया है कि 30 जून तक मंदिर बंद रहेगा। अंबुबाची मेला का आयोजन भी नहीं किया जाएगा क्योंकि मंदिर किसी भी सामूहिक सभा की मेजबानी नहीं करेगा।
08:48 PM, 01-Jun-2020
कोविड-19 क्वारंटीन केंद्र में परिवर्तित हुआ मुंबई का प्रदर्शनी केंद्र
मुंबई: गोरेगांव में नेस्को प्रदर्शनी केंद्र को कोविड-19 क्वारंटीन केंद्र में बदल दिया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने आज इस केंद्र का मुआयना भी किया।