फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: तेलंगाना में आज 23 और पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Sun, 14 Jun 2020 11:50 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 14 Jun 2020 11:50 PM IST
खास बातें

  • तेलंगाना में आज 23 और जर्नालिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक कुल 60 जर्नालिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • मुंबई में आज कोरोना के 1395 मामले सामने आए और 79 लोगों की जान चली गई। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 58,135 हो गई है।
  • दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 2224 मामले दर्ज किए गए और 56 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 41,182 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3390 मामले दर्ज किए गए और 120 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,07,958 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 511 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 23,590 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में आज संक्रमण के 389 मामले दर्ज किए और 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,087 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 1974 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 44,661 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 11,929 नए मामले सामने आए हैं और 311 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,20,922 हो गई है, जिनमें से 1,49,348 सक्रिय मामले हैं। 
  • देशभर में अब तक 1,62,379 लोग ठीक हो चुके हैं और 9,195 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 14th june Unlock1 Day fourteen, Corona Pandemic, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti

लाइव अपडेट

11:35 PM, 14-Jun-2020

ईरान से आज 114 समुद्री यात्रियों को भारत लाया जाएगा

ईरान स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार नई दिल्ली के लिए विशेष उड़ान भरने वाले विमान से आज रात 114 समुद्री यात्रियों को भारत लाया जाएगा। भारतीय दूतावास ने आगे कहा कि हम ईरान में शेष भारतीयों की वापसी के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
11:27 PM, 14-Jun-2020

 दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने  की अफवाहों को सरकार ने किया खारिज

दिल्ली में 18 जून से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने  की अफवाहों को सरकार ने खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा है कि इस तरह की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
11:00 PM, 14-Jun-2020

तेलंगाना में आज 23 और जर्नालिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए

तेलंगाना में आज 23 और जर्नालिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक कुल 60 जर्नालिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से एक की मृत्यु हुई है: स्वास्थ्य मंत्रालय, तेलंगाना 
10:55 PM, 14-Jun-2020

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में चार और कर्मी पॉजिटिव पाए गए

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में चार और कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आईटीबीपी में सक्रिय मामलों की संख्या 33 हो गई है और 195 कर्मी ठीक हो चुके हैं।  
10:32 PM, 14-Jun-2020

झारखंड में आज कोरोना के 37 नए मामले

झारखंड में आज कोरोना के 37 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 1761 हो गई है। राज्य में अब तक 905 लोग ठीक हो गए और नौ लोग की मौत हुई हैः स्वास्थ्य विभाग, झारखंड
10:03 PM, 14-Jun-2020

तेलंगाना में आज 237 नए मामले, तीन की मौत

तेलंगाना में आज कोरोना के 237 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले बढ़कर 4974 हो गए हैं। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 2412 है और कोरोना के कारण अब तक 185 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
09:24 PM, 14-Jun-2020

मुंबई में आज संक्रमण के 1395 मामले, 79 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1395 मामले सामने आए और 79 लोगों की जान चली गई। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 58,135 हो गई है, जिनमें 28,959 मामले सक्रिय हैं, 26,986 लोग ठीक हो चुके हैं और 2190 लोगों की अब तक मौत हुई है।
09:22 PM, 14-Jun-2020

दिल्ली में आज संक्रमण के 2224 मामले, 56 लोगों की मौत

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 2224 मामले दर्ज किए गए और 56 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 41,182 हो गई है, जिनमें 24,032 मामले सक्रिय हैं, 15,823 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और 1327 लोगों की मौत हुई हैः दिल्ली स्वास्थ्य विभाग
09:19 PM, 14-Jun-2020

हरियाणा में आज 459 नए मामले, 10 लोगों की मौत

हरियाणा में आज कोरोना के 459 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 7208 हो गए हैं, जिनमें 3003 ठीक हो गए हैं, 4117 मामले सक्रिय हैं और 88 लोगों की अब तक मौत हुई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
09:01 PM, 14-Jun-2020

गोवा में आज 41 और मामले रिपोर्ट किए गए

गोवा में आज 41 और मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 564 हो गई है, जिनमें 74 लोग ठीक हो चुके हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed