Coronavirus in India Live Updates: तेलंगाना में आज 23 और पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:50 PM IST
खास बातें
- तेलंगाना में आज 23 और जर्नालिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक कुल 60 जर्नालिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
- मुंबई में आज कोरोना के 1395 मामले सामने आए और 79 लोगों की जान चली गई। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 58,135 हो गई है।
- दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 2224 मामले दर्ज किए गए और 56 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 41,182 हो गई है।
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3390 मामले दर्ज किए गए और 120 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,07,958 हो गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में 511 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 23,590 हो गई है।
- पश्चिम बंगाल में आज संक्रमण के 389 मामले दर्ज किए और 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,087 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 1974 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 44,661 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 11,929 नए मामले सामने आए हैं और 311 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,20,922 हो गई है, जिनमें से 1,49,348 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 1,62,379 लोग ठीक हो चुके हैं और 9,195 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : pti