फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: आज सामने आए 88 नए मामले, कुल 694 संक्रमित, अबतक 16 की मौत

Fri, 27 Mar 2020 03:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 Mar 2020 03:07 AM IST
खास बातें

  • महाराष्ट्र में 24 घंटे खुल सकेंगी जरूरी सामान की दुकानें
  • कर्नाटक में कोरोना वायरस से 70 वर्षीय एक महिला की मौत
  • आज कोरोना वायरस के 88 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या 694
  • आईसीएमआर ने कहा- सरकार के कदम प्रभावी, मुश्किल से बढ़ेंगे मामले
  • एनडीआरएफ ने कहा कि उसकी 12 बटालियनें तैयार हैं।
  • केरल में आज 19 नए केस मिले, 126 पहुंची संख्या
  • अभीतक देश में कोरोना वायरस 16 लोगों की मौत हो चुकी है
  • महाराष्ट्र में 11 हजार कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जाएगा
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे वैश्विक संगठनों को मजबूत किया जाए: पीएम मोदी

विज्ञापन
Coronavirus in India Live Updates: Maharashtra Kerala UP Punjab Delhi Goa Madhya Pradesh Lockdown Whole Country
Coronavirus - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

03:05 AM, 27-Mar-2020

ओडिशा में भी वस्तुएं घर तक पहुंचेगी

लॉक डाउनओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नगर निगम ने 28 स्टोर और आउटलेट सूचीबद्ध किए हैं जो सुबह 7 से 11 बजे तक लोगों के घर पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराएंगे। 

01:14 AM, 27-Mar-2020

महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा चौकी पर यवतमाल पुलिस ने लोगों से भरे दो ट्रकों को रोका

महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा चौकी पर यवतमाल पुलिस लोगों को ले जा रहे दो ट्रकों को रोक कर ड्राईवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सभी व्यक्ति तेलंगाना से अपने गृह राज्य राजस्थान जा रहे थे।
 
विज्ञापन
01:01 AM, 27-Mar-2020

ओडिशा में एक और व्यक्ति संक्रमित

ओडिशा में आज एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या तीन हो गई है। सभी मामले भुवनेश्वर से हैं।
 
12:27 AM, 27-Mar-2020

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 27 हुई

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 27 हो गई है। बता दें इससे पहले  इंदौर में कोरोना वायरस के पांच मामले और पॉजिटिव आए हैं। जबकि इंदौर एवं उज्जैन में एक-एक मरीज की मौत हो गई है।
12:27 AM, 27-Mar-2020

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 11 हो गई है। संक्रमित  व्यक्ति स्वीडन की यात्रा करके लौटा है।  
 
12:13 AM, 27-Mar-2020

इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हुई 

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के पांच मामले और पॉजिटिव आए हैं।  शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 15 हो गई है। वहीं इंदौर एवं उज्जैन में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 PM, 26-Mar-2020

विदेशी नागरिकों को उनके देश रवाना किया जाएगा

26 मार्च और 27 मार्च के बीच पांच विशेष उड़ानों के माध्यम से दिल्ली हवाई अड्डे से 1,245 विदेशी नागरिकों को उनके संबंधित देशों (ऑस्ट्रिया, यूएई, इजरायल, जर्मनी और इटली) के लिए रवाना किया जाएगा।
   
11:08 PM, 26-Mar-2020

महाराष्ट्र में पांच और कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुंचा 130। आज महाराष्ट्र सरकार ने 24 घंटे जरूरी सामान की दुकानें खोले जाने को मंजूरी और 10 हजार कैदियों को पैरोल पर छोड़ने जैसे बड़े फैसले लिए हैं। 
 
10:50 PM, 26-Mar-2020

35 निजी लैब को मंजूरी

आईसीएमआर ने देशभर में 35 निजी लैब को कोविड 19 परीक्षण के लिए मंजूरी दी। 
 
 
10:45 PM, 26-Mar-2020

पीएम ने की कतर के अमीर से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालातों और इसके सामाजिक, आर्थिक असर को लेकर चर्चा की। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed