कोरोना वायरस: स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का निधन, देश में कुल 1834 संक्रमित
निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात का जलसा देश में कोरोना के संक्रमण का बड़ा स्त्रोत बन चुका है। ऐसे विकट हालातों में कल देश के प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1834 हो गई है। इनमें से 144 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 41 लोगों की मौत हो गई है। उधर, महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 335 हो गई है, जबकि कर्नाटक में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 110 हो गए हैं। इस विपदा से लड़ने के लिए अजीम प्रेमजी की अगुवाई वाली विप्रो ने 1125 करोड़ की मदद का एलान किया है...पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...
लाइव अपडेट
मध्यप्रदेश: इंदौर में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इंदौर में संक्रमितों की कुल संख्या 75 हो गई है। जबकि प्रदेश में कुल मामले 98 हो गए हैं।
तेलंगाना: मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि कोरोनोवायरस पॉजिटिव के 30 नए मामले सामने आए हैं और तीन मौतें हुई हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है, सभी मृतक दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इसके साथ ही कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मचारियों को पूरे महीने के वेतन के साथ अतिरिक्त परिलाभ देने का भी निर्णय लिया गया है।
गुजरात: राज्य में आठ और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल 82 मामले हो गए हैं, इनमें से 6 ठीक हुए हैं और 6 की मौत हो गई है।
ओडिशा: भद्रक नगर पुलिस ने बुधवार को कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है।
दिल्ली: पुलिस ने जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान चलाकर दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल हुए 275 विदेशी नागरिकों (इंडोनेशिया से 172, किर्गिस्तान से 36 और बांग्लादेश से 21) की पहचान कर ली है।
देर रात मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 8 विदेशी और 5 भारतीय जमातियों को पकड़ा है, जिनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। विदेशी जमातियों में ईरान के 3, अफगानिस्तान के 4 और यूके का 1 जमाती शामिल है।
Total #Coronavirus positive cases rise to 1834 (including 144 cured and 41 death) in the country. 437 new cases have been reported in the last 24 hours: Ministry of Health pic.twitter.com/YPlRBQUCUU
— ANI (@ANI) April 1, 2020
Home Secretary Ajay Bhalla has asked Chief Secretaries of all states and union territories to create a mechanism at state -level where people can verify facts and unverified news promptly, similar, to the web portal being created by Govt of India. #Coronavirus pic.twitter.com/MduBP5JaUR
— ANI (@ANI) April 1, 2020
24 new COVID19 positive cases reported in Andhra Pradesh; the total number of positive cases rises to 111: Andhra Pradesh Nodal Officer Dr Arja Srikanth
— ANI (@ANI) April 1, 2020
महाराष्ट्र में एक और कोरोना पॉजि़टिव की मौत
मुंबई के धारावी के जिस व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था, उसकी आज सायन अस्पताल में मौत हो गई है। उसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में समस्या जैसे लक्षण और गुर्दे फेल होने जैसे लक्षण थे।The person from Dharavi in Mumbai who had tested positive for #Coronavirus has died at Sion Hospital. He had symptoms like fever, cough, respiratory issues and also had co-morbid condition of renal failure. pic.twitter.com/24JA6pIwLR
— ANI (@ANI) April 1, 2020
Delhi: The FIR against 44 DTC bus drivers for carrying migrant workers on 29th March, also states, "When DTC bus drivers were asked why are they carrying passengers without issuing any ticket to them, they said, 'Upar se order hai' (Order from higher authorities) ."
— ANI (@ANI) April 1, 2020