फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: संक्रमितों की संख्या 918, गुरुग्राम और फरीदाबाद के छह मरीज हुए ठीक

Sun, 29 Mar 2020 03:56 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Mar 2020 03:56 AM IST
खास बातें

  • देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हुई
  • मध्यप्रदेश में बीएसएफ अधिकारी पॉजिटिव मिला 
  • अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लोग ठीक हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटे में 150 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं
  • केरल में छह, महाराष्ट्र में 28 तो राजस्थान में चार नए मामले सामने आए हैं
  • दिल्ली में भी पांच नए मामले सामने आए हैं, कुल मामले 49 हुए
  • केरल में कोरोना से पहली मौत हो गई है, देश में पहला मामला केरल से ही आया था
  • पीएम मोदी ने PM-CARES फंड का गठन किया है, जिसमें कोई भी दान कर सकता है।

पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट... 

विज्ञापन
Coronavirus in India Live News Updates In Hindi Maharashtra Karnataka Madhya Pradesh Kerala UP Punjab Delhi Rajasthan Andaman and Nicobar Islands Lockdown
आनंद विहार - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

02:39 AM, 29-Mar-2020

एमपी में पांच नए संक्रमित

मध्य प्रदेश में पांच नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार मामले इंदौर और एक उज्जैन से है। इन सभी का कोई यात्रा इतिहास नहीं रहा है हालांकि सभी पहले के संक्रमितों के संपर्क में आए थे।
 
01:16 AM, 29-Mar-2020

कोरोना के मरीज हुए ठीक

गुरुग्राम से कोरोना वायरस के 5 मरीज और फरीदाबाद से 1 मरीज को आज छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
11:11 PM, 28-Mar-2020

अंबाला में पहला कोरोना मरीज

अंबाला में पहला कोरोना मरीज मिला। 21 वर्ष का युवक पटियाला के रामनगर में पटियाला-अंबाला बॉर्डर का रहने वाला है। वह नेपाल की यात्रा कर चुका है। उसे 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।   
10:41 PM, 28-Mar-2020

15 दिन पहले पत्नी लौटी थी ब्रिटेन से 

मध्य प्रदेश में एक बीएसएफ अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इसकी पत्नी 15 दिन पहले ब्रिटेन से लौटी थी। बीएसएफ अधिकारी ने 15 से 19 मार्च के दौरान चार बैठकों में हिस्सा लिया, जिसमें एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। सभी अधिकारियों और उनकी पत्नी को आइसोलेशन में रखा गया है। 
10:21 PM, 28-Mar-2020

हरियाणा में छह मरीज इलाज कराकर घर लौटे

हरियाणा से एक अच्छी खबर है। यहां पांच मरीज अपना इलाज कराकर घर लौट गए हैं। इनमें से पांच गुरुग्राम से और एक फरीदाबाद से है। 
10:18 PM, 28-Mar-2020

मुंबई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान पॉजिटिव 

मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ का एक कॉन्सटेबल भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। पिछले कुछ दिन से उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 PM, 28-Mar-2020

बेहसहारा, बेघर लोगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट अमित साहनी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बेसहारा, मजदूरों और भिखारियों के जीने के अधिकार पर तुरंत सुनवाई का निवेदन किया है। 
 
 
09:23 PM, 28-Mar-2020

पीएम-केयर्स फंड में 51 करोड़ का योगदान देगा बीसीसीआई 

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पीएम-केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस कोष का गठन किया है। लोग बड़े पैमाने पर इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। 
08:41 PM, 28-Mar-2020

कश्मीर में 11 मामले एक ही धार्मिक समूह से 

जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 28 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 लोग अभी भी संक्रमित हैं। इनमें 21 कश्मीर और पांच जम्मू संभाग से है। जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव-योजना रोहित कंसल ने बताया कि कश्मीर में 11 मामले तो एक ही धार्मिक समूह से जुड़े हैं। जबकि अन्य छह दूसरे समूह से। ये दोनों समूह सऊदी अरब से लौटे थे।
 
 
08:27 PM, 28-Mar-2020

महाराष्ट्र में 200 के करीब पहुंच रहा आंकड़ा

महाराष्ट्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 181 तक पहुंच गई है। शनिवार को एक ही दिन 28 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 26 मरीजों ठीक होकर घर जा चुके हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed