फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Highest spike in August month Covid19 tally in world so far

CoronaVirus India: अगस्त महीने में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आए, कुछ दिनों में ब्राजील से भी होगा आगे

Sat, 08 Aug 2020 09:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Aug 2020 09:25 AM IST
सार

  • अगस्त के महीने में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में आए।
  • इस महीने 6 दिन में ही भारत में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए।
  • इसी तरह कोरोना की रफ्तार रही तो कुछ दिनों में भारत, अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ देगा।
  • इस महीने महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद आंध्र प्रदेश में भी ज्यादा मामले सामने आए।

विज्ञापन
Coronavirus in India Highest spike in August month Covid19 tally in world so far
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार से साथ-साथ देशवासियो की भी चिंता बढ़ा दी है। पिछले नौ दिनों से लगातार 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को पहली बार 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 886 मरीजों की मौत हुई। देश में अभी कोरोना के मामलों की कुल संख्या 20 लाख 27 हजार से ज्यादा हैं।  

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में भारत में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में भारत ने अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि मौत के मामले में अब भी भारत तीसरे नंबर पर ही है।
विज्ञापन



अगस्त महीने के पहले छह दिनों में ही भारत में 3,28,903 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि अमेरिका में 3,26,111 और ब्राजील में 2,51,264 नए मामले ही आए हैं। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक हैं। इन छह दिनों में चार दिन ऐसे रहे हैं जब भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले पाए गए। दो,तीन,पांच और छह अगस्त को दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में ही दर्ज हुए। गुरुवार को ही भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया, जो अब तक तीनों देशों की तुलना में 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने के मामलों में सबसे तेजी से वृद्धि का आंकड़ा है। भारत में संक्रमण में बढ़ोतरी की दर 3.1 फीसदी है, यह भी अमेरिका और ब्राजील से 20 लाख के स्तर (मौजूदा स्तर) पर ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु के आंकड़ों पर गौर करें तो, ब्राजील और अमेरिका में अगस्त महीने में 6,000 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं जबकि भारत में 5,075 लोगों की मौत हुई।


महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश बढ़ा रहे मुश्किलें
शुक्रवार को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए। वहीं बिहार (3646 नए मामले), तेलंगाना (2207 नए मामले), ओडिशा (1833 नए मामले), पंजाब (1063 नए मामले) और मणिपुर (249 नए मामले) में अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 300 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही माहाराष्ट्र में संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,90,262 हो गया। अगर इसी तरह रफ्तार बढ़ती रही तो शनिवार को ही यह आंकड़ा पांच लाख को पार कर जाएगा। इसके अलावा यहां 17 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। वहीं, मुंबई में शुक्रवार को 1000 से कम मामले दर्ज हुए। मुंबई का ग्राफ दिखाता है कि अब यहां स्थिति थोड़ी ठीक हुई है। पिछले 10 दिनों में यह सबसे कम है।

दिल्ली को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंचा आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 89 मौतें हुईं और 10,171 नए मामले दर्ज किए गए। दो लाख का आंकड़ा पार करने वाला यह देश का तीसरा राज्य बन गया है। आंध्र में संक्रमण का आंकड़ा 2,06,960 हो गया है जो कि केवल महाराष्ट्र और तमिलनाडु से कम है। ये दोनों राज्य बहुत पहले ही दो लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक 1,800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। आंध्र प्रदेश ने संक्रमण के मामले में 27 जुलाई को ही एक लाख का आंकड़ा पार किया था। 12 मार्च को राज्य में कोरोना का पहला मामला आया था और लगभग 135 दिन के बाद दो लाख का आंकड़ा पार कर गया। 


30 दिनों के भीतर भारत सबसे आगे होगा?
संक्रमण की रफ्तार जिस गति से बढ़ रही है उससे लगता है कि भारत संक्रमितों की संख्या वाला सबसे बड़ा देश होगा। जॉन हॉपकिंस कोरोना रिसोर्स सेंटर के अनुसार अमेरिका में अभी 48 लाख 83,657 मरीज हैं। इसी तरह ब्राजील में 29,12,212 मरीज हैं। देश में 30 दिनों के भीतर 15 लाख मरीज मिले तो ब्राजील को पीछे छोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed