फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india, Four more people infected with corona virus in Assam

Coronavirus : असम में चार और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, संख्या बढ़कर हुई 23

Sat, 04 Apr 2020 12:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Apr 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india, Four more people infected with corona virus in Assam
सांकेतिक तस्वीर

असम में शुक्रवार को कोरोना वायरस से चार और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 23 हो गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि सभी मरीजों का दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने हुए तब्लीगी जमात मरकज से संबंध है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार मामलों में से तीन नलबाड़ी से और एक मामला दक्षिण सलमारा से आया है। मंत्री के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को सिलचर में आया था। अगले दिन 12 संक्रमितों का पता चला जिनमें चार मरीज गुवाहाटी के और आठ जोरहट के हैं। गोलपाड़ा में भी तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सरमा ने बताया कि जोरहाट में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए आठ लोग गोलाघाट जिले के हैं। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं जो अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली गई थीं और उनका गोलाघाट सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुवाहाटी में संक्रमित मिले लोगों का गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जमात में शामिल होकर आए 361 लोगों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं जिनमें से 20 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। शेष की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed