फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus In India: Covid 19 Positive Patient Travel In Domestic Flight, all passenger and crew members quarantine

अलग-अलग विमानों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी यात्री क्वारंटीन

Wed, 27 May 2020 11:24 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 27 May 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In India: Covid 19 Positive Patient Travel In Domestic Flight, all passenger and crew members quarantine
एयर इंडिया - फोटो : PTI

देश में घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद विमानों में कोरोना संक्रमितों की यात्रा की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है। एयर इंडिया की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक कोरोना मरीज ने यात्रा की जिसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स (सदस्य) को क्वारंटीन कर दिया गया है। उधर, इंडिगो ने मंगलवार को चेन्नई-कोयंबटूर उड़ान के क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया। इस उड़ान में यात्रा करने वाले एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विमान कंपनी ने यह फैसला किया।

विज्ञापन


चेन्नई से 25 मई को यात्रा करके कोयंबटूर पहुंचे एक व्यक्ति की मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। दो महीने बाद फिर से शुरू हुई घरेलू उड़ानों के परिचालन के बाद संभवतः यह संक्रमण का पहला मामला है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने जानकारी दी कि 24 वर्षीय युवक को इलाज के लिए शहर के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य यात्री संक्रमित नहीं पाए गए हैं, लेकिन एहतियातन सभी को 14 दिनों तक घर पर क्वारंटीन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई और दिल्ली से 130 से अधिक यात्री सोमवार को कोयंबटूर पहुंचे थे। राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के तहत इन सभी लोगों की कोविड-19 जांच की गई थी। मंगलवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में 24 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 
 
इंडिगो के मुताबिक, कोयंबटूर पहुंचे संक्रमित युवक ने बाकी यात्रियाें की तरह मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने पहन रखे थे। उसके आसपास काेई नहीं बैठा था, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका कम है। 

बताया गया है कि संक्रमित व्यक्ति चेन्नई के एक होटल में काम करता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि हालांकि, यह मामला कोयंबटूर में सामने आया है, लेकिन इसे चेन्नई में सामने आए मामले के रूप में दर्ज किया जाएगा। 

दिल्ली-लुधियाना उड़ान में कोरोना का मरीज
वहीं, ऐसा ही मामला एयर इंडिया की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में भी सामने आया। बताया गया है कि संक्रमित पाया गया यात्री एयर इंडिया का एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मचारी है। उसके संक्रमित पाए जाने के बाद विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, सहयात्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 


बता दें कि करीब दो महीने बाद देश में घरेलू विमान सेवाओं की 25 मई को शुरुआत हुई है। यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। इसके लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य होने से लेकर मास्क पहनना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed