फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india, Corona positive cases increase rapidly in these 15 districts of the country, total number of infected crosses 40 lakhs

देश के इन 15 जिलों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख के पार

Sat, 05 Sep 2020 07:29 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 05 Sep 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india, Corona positive cases increase rapidly in these 15 districts of the country, total number of infected crosses 40 lakhs
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण को लेकर कुछ राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के 15 जिलों के हालात को लेकर संबंधित राज्यों और स्थानीय प्रशासन को सख्ती बरतने और जमीनी स्तर पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु के चित्तूर, प्रकाशम, मैसूरु, बंगलूरू अर्बन, बेल्लारी, कोप्पल, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, लुधियाना, पटियाला, चेन्नई, कोयम्बटूर, सेलम, कानपुर-नगर और लखनऊ जिले में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां कोरोना से मरने वालों की दर और संक्रमण की स्थिति भी ज्यादा है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में कंटेनमेंट जोन पर ध्यान बढ़ाने, सोशल डिस्टैंसिंग, सक्रिय मामलों को लेकर घर-घर सर्वे, आरटी पीसीआर तकनीक का इस्तेमाल करना और एंटीजन किट्स से जांच में तेजी लाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार सभी जिला प्रशासन को क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और आगामी रणनीति की योजना केंद्र से साझा करने का निर्देश दिया गया है। जो कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं उनकी सख्त निगरानी के आदेश दिए गए हैं। पर्याप्त निगरानी न होने की वजह से होम आईसोलेशन से आस-पास घरों या गली में केस बढ़ रहे हैं।

इसके पीछे लोगों की लापरवाही भी बताई जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार राज्य व जिला प्रशासन के साथ मिलकर सख्त निगरानी पर ध्यान दे रही है ताकि मरीज या उसके परिवार की देखरेख के साथ संक्रमण के प्रसार को वहीं रोक दिया जाए।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार
नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों की ओर से शुक्रवार रात तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार हो गई। वहीं, 31 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। जबकि शुक्रवार तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 69,000 से अधिक हो गई। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 39,36,747 लोग संक्रमित हैं, जिनमें 68,472 की मौत हुई और 30,37,151 मरीज ठीक होकर घर लौट गए।  

जानिए इन राज्यों का हाल

महाराष्ट्र: एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के पशुपालन मंत्री सुनील केदार कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 59 वर्षीय केदार महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में छठे मंत्री हैं, जो कोविड की चपेट में आए हैं।
 
राजस्थान: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संक्रमित
राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी। पूनिया ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना की जांच कराने और क्वारंटीन में जाने की अपील की है। 
 
अरुणाचल: 80 सुरक्षाकर्मी मिले पॉजिटिव
पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में 214 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है। संक्रमितों में 80 सुरक्षाकर्मी हैं। कोरोना से एक और मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा आठ पहुंच गया। प्रदेश में संक्रमण के 4574 मामले सामने आ चुके हैं।
 
पुड्डुचेरी: 20 की मौत, 591 नए मामले
केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 591 नए मामले सामने आए, जबकि 20 की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,172 हो गए। अब तक 280 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
 
महाराष्ट्र: 7 सितंबर से मानसून सत्र
कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में आगामी 7 सितंबर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र में भाग लेने से पहले सभी विधायकों को एंटीजन टेस्ट कराना अनिवार्य है। सत्र के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed