12:02 AM, 29-Nov-2020
हरियाणा में कोविड-19 के 1967 नए मामले सामने आए
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 1,967 नए मामले सामने आए, 2,421 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और 30 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,30,713 हो गई है जिनमें से डिस्चार्ज मरीजों की कुल संख्या 2,08,422 है और अब तक 2,375 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 19,916 सक्रिय मामले हैं।
11:44 PM, 28-Nov-2020
झारखंड में आज कोरोना के 209 नए मामले सामने आए
झारखंड में आज कोरोना के 209 नए मामले सामने आए, 216 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,08,786 हो गई है, जिनमें से 1,05,669 ठीक हो चुके हैं और 963 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 2,154 सक्रिय मामले हैं।
11:03 PM, 28-Nov-2020
असम में आज कोरोना के 163 नए मामले
असम में आज कोरोना के 163 नए मामले सामने आए जबकि 122 ठीक हुए। यहां कुल मामलों की संख्या 2,12,483 हो गई है, जिसमें 2,08,187 लोग ठीक हो चुके हैं और 980 लोगों की मौत हो चुकी है।
10:55 PM, 28-Nov-2020
बिहार में आज कोरोना के 713 नए मामले, पांच की मौत
बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 713 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,34,553 हो गई, जबकि मौत का आंकड़ा 1253 पहुंच गया है।
10:43 PM, 28-Nov-2020
झारखंड में संक्रमण के 189 नए मामले
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई, जिसके चलते राज्य में संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 962 हो गई है जबकि शनिवार को संक्रमण के 189 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब बढ़कर 108577 हो गई है।
09:38 PM, 28-Nov-2020
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 52 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 3459 नए मामले सामने आए, 3487 लोग ठीक हुए और पिछले 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हुई। यहां कुल मामलों की संख्या 4,77,446 हो गई है। इनमें 4,44,587 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,322 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामले 24,537 हैं।
09:28 PM, 28-Nov-2020
मुंबई में संक्रमण के 1063 नए मामले
मुंबई में आज कोरोना के संक्रमण के 1063 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 880 लोग ठीक हुए। वहीं, 17 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 2,81,874 हो गई है, जिसमें 2,55,345 ठीक हो चुके हैं और 10,773 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 12,753 है।
09:24 PM, 28-Nov-2020
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1634 नए मामले, 13 की मौत
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1634 नए मामले सामने आए, 1317 लोग ठीक भी हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,03,231, जिसमें 1,85,013 लोग ठीक हो चुके हैं और 3237 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 14,981 है।
08:23 PM, 28-Nov-2020
कर्नाटक में आज कोरोना के 1522 नए मामले, 12 की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 1522 नए मामले सामने आए, 2133 मरीज ठीक हो गए और 12 की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,82,608 है, इनमें 8,46,082 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,750 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 24,757 है।
08:20 PM, 28-Nov-2020
8वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेगी हरियाणा सरकार
कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेगी।