फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India After 81 days : number of active corona patients crossed two lakh, 230 doctors infected in Maharashtra too

देश में 81 दिन बाद : सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख पार, महाराष्ट्र में भी 230 डॉक्टर संक्रमित

Thu, 06 Jan 2022 06:45 AM IST
योगेश साहू एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/मुंबई।
एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 06 Jan 2022 06:45 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की तेज चाल के कारण दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 2.60 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in India After 81 days : number of active corona patients crossed two lakh, 230 doctors infected in Maharashtra too
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की चाल इतनी तेज हो गई है कि देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 81 दिन बाद बढ़कर 2,14,004 हो गया है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.61 फीसदी ही सक्रिय केस हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 42,174 मरीज बढे़ हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की तेज चाल के कारण दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 2.60 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष और जेजे अस्पताल के डॉ. गणेश सोलंके ने बताया कि मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में बीते तीन दिनों में कुल 230 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनके अलावा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के छह और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले बेस्ट के 60 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। आईआईटी प्रशासन ने बुधवार को बताया कि छह दिनों में छात्रों, फैकल्टी सदस्यों के साथ कुल 50 से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमण के बढ़ते मामले को देख प्रशासन ने प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। डीन परमेश्वर अय्यर ने बताया कि  99 फीसदी मामले उन लोगों से जुड़े हैं जो छुट्टियों के बाद बाहर से असम लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार एक फैकल्टी सदस्य के परिवार समेत अन्य सभी मरीजों को क्वारंटीन सेंटर में रखा है। फैकल्टी सदस्य के अभिभावक, सास और छोटा बेटा संक्रमण की चपेट में आए हैं। इन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कैंपस में संक्रमण के बढ़ते स्तर को देख आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कर्नाटक में एमबीबीएस के 21 छात्र संक्रमित
कर्नाटक के बल्लारी स्थित विजयनगर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 21 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को बताया कि छात्रावास में रहने वाले 250 छात्रों की कोरोना जांच की गई। इसमें 21 छात्र संक्रमित मिले हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। सभी संक्रमित बच्चे पहले और दूसरे वर्ष के छात्र हैं।

मध्य प्रदेश : नियमों के उल्लंघन पर 200 जुर्माना
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख राज्य सरकार सतर्क हो गई है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को कहा कि राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना प्रतिबंधों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय कोरोना संक्रमित मिले हैं।

महराष्ट्र में 26,538 नए केस
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 26,538 नए केस मिले हैं। इनमें मुंबई में 15,166 मरीज हैं। वहीं, बेस्ट उपक्रम के 60 कर्मचारी और जे जे अस्पताल के 61 डॉक्टर सहित राज्यभर में कुल 218 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं।  सभी स्कूल-कॉलेज 15 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

कोर्डेलिया क्रूज पर 143 और संक्रमित
गोवा से मुंबई लौटे कोर्डेलिया क्रूज शिप पर सवार 1827 यात्रियों में से 143 में कोरोना की पुष्टि हुई है। बीएमसी ने बताया कि 66 यात्रियों में पहले से संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और दो मंत्री संक्रमित
नीतीश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा मंत्री सुनील कुमार और अशोक चौधरी की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बिहार सरकार के एक और मंत्री संतोष मांझी के संक्रमित होने की सूचना है।

बिहार में बुजुर्ग का दावा, 11 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन
मधेपुरा में पुरैनी प्रखंड के औराय गांव के 84 वर्षीय ब्रह्मदेव मंडल का दावा है कि उन्होंने पिछले 10 महीन में अलग-अलग जगहों पर 11 बार कोरोना का टीका लिया। उनका कहना है कि टीका लेने के बाद उनके घुटनों का दर्द कम हुआ है। इस कारण उन्होंने इतनी वैक्सीन ले ली।

देश में महामारी का प्रभाव...

  • कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,50,18,358 हो गई है।
  • संक्रमण को मात देने वाले मरीजों की संख्या 3,43,21,803 हो गई है।
  • संक्रमण की चपेट में आकर अब तक कुल 4,82,551 मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.01 हो गई है। मृत्यु दर 1.38 फीसदी है।
  • 147.72 करोड़ से अधिक कोरोना टीके की खुराक अब तक देशभर  में लग चुकी है।
  • 534 में से सबसे अधिक 453 मरीजों की मौत केरल और 20 मौतें महाराष्ट्र में हुई।
  • 13,88,647 सैंपल जांच बीते 24 घंटे में, कुल जांच का आंकड़ा 68,38,17,242

सोनू निगम, इरिका फर्नांडीज और शरद मल्होत्रा भी संक्रमित
बुधवार को गायक सोनू निगम, अभिनेता शरद मल्होत्रा और अभिनेत्री इरिका फर्नांडीज भी कोरोना संक्रमित हो गए। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो जारी करके सोनू ने बताया कि वह अभी दुबई में हैं और वह, पत्नी मुधरिमा और बेटा नेवान जांच में संक्रमित मिले।

दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा मरीज, संक्रमण की दर 12 फीसदी
देश में कोरोना महामारी की आक्रामकता बढ़ती जा रही है। देश में बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 58,097 लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि, देर रात राज्यों से आए आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा बढ़कर 70 हजार से अधिक हो गया। इससे पहले पिछले साल 14 जून को देश में 70,421 मरीज मिले थे। दिल्ली में 10,665 केस मिले हैं। वहीं, 24 राज्यों में ओमिक्रॉन के 2135 केस हो गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि देश में आठ दिनों में संक्रमण के मामले 6.3 गुना बढ़े। 29 दिसंबर को देश में मरीजों की सक्रियता दर 0.79% थी, जो 5 जनवरी को बढ़कर 5.03% हो गई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और केरल में संक्रमण की रफ्तार चिंताजनक है। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यहां कोरोना की पांचवीं लहर आ गई है। संक्रमण दर 12% पर पहुंच गई है।

नए मरीज : दिल्ली में 10665, मुंबई में 15166

  • महाराष्ट्र में सक्रिय दर 11 फीसदी : महाराष्ट्र में सक्रियता दर बढ़कर 11%, प. बंगाल में 16.5%, दिल्ली में 6.18% और केरल में 5.33% हो गई है।
  • हिमाचल प्रदेश : रात 10 बजे से सुबह 5 पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू का एलान। सिनेमा घर, जिम बंद।
  • तमिलनाडु : पोंगल से जुड़े कार्यक्रमों की अनुमति नहीं। बस-मेट्रो व उपनगरीय ट्रेन में 50% यात्री रहेंगे।
  • जम्मू-कश्मीर : रात नौ से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू।
  • दिल्ली : प्रगति मैदान में होने वाला पुस्तक मेला टाला।

एहतियाती खुराक : जो टीका पहले लगा, वही रहेगा
एहतियाती खुराक का टीका वही रहेगा, जो पहले लगवाया है। कोवाक्सिन लेने वालों को कोवाक्सिन और कोविशील्ड लगवा चुके लोगों को कोविशील्ड ही दी जाएगी। -डॉ. वीके पॉल, नीति आयोग  

नेजल वैक्सीन के परीक्षण की अनुमति
भारत बायोटेक को बूस्टर डोज के रूप में नेजल वैक्सीन के परीक्षण की अनुमति मिल गई है। परीक्षण में खरा उतरने पर टीका अभियान को और गति मिलेगी।

अब तक 1.26 करोड़ किशोरों को टीका
15-18 वर्ष के 7.4 करोड़ किशोर टीके के लिए पात्र हैं। अब तक 1.26 करोड़ किशोरों को पहली खुराक लग गई है।

गौतमबुद्धनगर : सक्रिय केस एक हजार के पार... पाबंदियां बढ़ीं
गौतमबुद्धनगर में 511 समेत प्रदेश में 2038 नए मरीज मिले। प्रदेश में 10वीं तक के स्कूल बृहस्पतिवार से बंद रहेंगे, वहीं रात्रिकालीन कर्फ्यू दो घंटे बढ़ जाएगा। जिले में सक्रिय मरीज 1110 पहुंचने के बाद सख्ती बढ़ी। यहां जिम, स्वीमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक, कोरोना संक्रमण होने पर होम आइसोलेशन अब 14 के बजाय 7 दिन होगा।

ओमिक्रॉन से पहली मौत
ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत राजस्थान में हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले दो ओमिक्रॉन संक्रमितों की मौत हुई थी, लेकिन अन्य बीमारियों को कारण बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed