{"_id":"5efa81b18ebc3e42b82f3a36","slug":"coronavirus-in-hyderabad-family-members-are-not-taking-patients-cured-because-of-fear-of-coronavirus-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: संक्रमण के डर से ठीक हो चुके मरीजों को नहीं ले जा रहे परिवारवाले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: संक्रमण के डर से ठीक हो चुके मरीजों को नहीं ले जा रहे परिवारवाले
Tue, 30 Jun 2020 05:35 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में संक्रमित होने के डर से ठीक हो चुके 50 मरीजों को उनके परिवारवाले घर ले जाने को तैयार नहीं हैं। इस वजह से इन मरीजों को सरकारी केंद्रों में रखा जा रहा है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रभाकर राव ने सोमवार को बताया, कोरोना को मात दे चुके लगभग 50 लोगों को नेचर क्योर अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
इनके स्वस्थ होने के बाद इनके परिजन उन्हें घर ले जाने को आए ही नहीं। दरअसल, परिजनों को डर है कि कहीं उन्हें या उनके बच्चों को संक्रमण न हो जाए। राव ने कहा कि हालांकि हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। ठीक हो चुके मरीजों में 93 वर्षीय महिला समेत कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं। बुजुर्गों को गांधी अस्पताल में, जबकि बाकी को अन्य स्थानों पर रखा गया है।
विज्ञापन
हम जोर जबरदस्ती या पुलिस के बल पर उन्हें यह नहीं कह सकते कि अपने रिश्तेदारों को ले जाएं। हम उन्हें लगातार समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि स्वस्थ हो चुके लोगों से संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। हमारे समझाने के बाद तीन या चार लोग अपने रिश्तेदारों को लेकर गए हैं।
विज्ञापन