{"_id":"6071cef38ebc3e8d2901dddf","slug":"coronavirus-in-dhule-last-journey-of-man-taken-in-a-garbage-carrying-vehicle-in-dhule-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : कोरोना से इंसानियत हुई शर्मसार, कचरा ढोने वाले वाहन में निकाली गई अंतिम यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : कोरोना से इंसानियत हुई शर्मसार, कचरा ढोने वाले वाहन में निकाली गई अंतिम यात्रा
Sat, 10 Apr 2021 09:44 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुलिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 10 Apr 2021 09:44 PM IST
सार
- महाराष्ट्र के धुलिया जिले में संक्रमितों के शवों के साथ बरती जा रही लापरवाही
- कचरा ढोने वाले वाहन में शव रखकर निकालनी पड़ी अंतिम यात्रा
विज्ञापन
कचरा वाहन में शव ले जाते हुए परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के धुलिया जिले में कोरोना संक्रमितों के शवों के साथ लापरवाही बरतने और कोरोना पीड़ितों की अवहेलना नहीं थम रही है। साक्री तहसील के समोडे गांव में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर कैसे उपेक्षा की जाती है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण सामने आया है।
विज्ञापन
साक्री तहसील में कोरोना संक्रमित शख्स की मौत के बाद अंतिम संस्कार कराने के लिए शव वाहन का इंतजाम 10 घंटे बीतने के बाद भी नहीं हो सका। ऐसे में परिजनों ने ग्राम पंचायत से कचरा ढोने वाले वाहन में शव की अंतिम यात्रा निकालने की गुहार लगाई। आखिरकार परिवार ने पीपीई किट पहना और 70 वर्षीय ठाकुर का अंतिम संस्कार कराया। बता दें कि श्मशान घाट प्रबंधन ने संक्रमित मरीजों के अंतिम संस्कार पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, समोडे गांव के 70 वर्षीय त्रयंबक विष्णु ठाकुर का रविवार तड़के 2 बजे निधन हो गया था, वे कोरोना से पॉजिटिव थे। उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उनके निधन के बाद ग्राम पंचायत को रात में ही घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ने कोरोना नियमानुसार अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। मृतक के परिवार को ग्राम पंचायत ने एम्बुलेंस के आने तक ठहरने की बात कही। परंतु दस घंटे बाद भी कोई एम्बुलेंस नहीं आई। ऐसे में अंतत: कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव को रखकर श्मशान भूमि ले जाया गया और तबब परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 55411 नए मामले
बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 55,411 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 53,005 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 309 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कुल 33,43,951 मामले हो गए हैं और अब तक कुल 27,48,153 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। यहां मरने वालों की संख्या 57,638 हो गई है और प्रदेश में अब कुल 5,36,682 सक्रिय मामले हैं।