फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Health Ministry Press Conference new cases vaccination Kerala Omicron vaccine all updates in Hindi

Coronavirus: 20 दिन से नए दैनिक मामले 10 हजार से कम, 11 राज्यों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, अब तक 101 केस

Fri, 17 Dec 2021 05:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Dec 2021 05:16 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में देश में कोरोना वायरस के हालात से संबंधित जानकारियां साझा कीं। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 20 दिनों से रोज सामने आने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 10 हजार से नीचे रही है। वहीं, कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन के 11 राज्यों में 101 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Health Ministry Press Conference new cases vaccination Kerala Omicron vaccine all updates in Hindi
देश में अब तक ओमिक्रॉन के 101 मामले - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 20 दिनों से नए मामलों की दैनिक संख्या 10 हजार से कम बनी हुई है। पिछले सप्ताह केस पॉजिटिविटी 0.65 फीसदी रही। अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में से 40.31 फीसदी मामले केवल केरल में हैं। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में 32 तो दिल्ली में मिले ओमिक्रॉन के 22 केस
वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण के अब तक 101 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है। अग्रवाल ने आगे बताया कि कुल 101 मामलों में से महाराष्ट्र में 32, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, कर्नाटक व तेलंगाना में आठ-आठ, गुजरात में पांच और आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


91 देशों में सामने आए ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले
अग्रवाल ने कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले 91 देशों में सामने आ चुके हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन डेल्टा के मुकाबले काफी तेज रफ्तार से फैल रहा है जहां डेल्टा की रफ्तार कम थी। आशंका है कि जहां सामुदायिक प्रसार होगा वहां ओमिक्रॉन डेल्टा से आगे निकल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मौजूदा टीके ओमिक्रॉन पर प्रभावी साबित नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुनिया में सबसे तेज गति से टीकाकरण कर रहा है भारत

टीकाकरण की स्थिति पर अग्रवाल ने कहा कि भारत में कोरोना टीकों की खुराकें दुनिया में सबसे तेज गति से लगाई जा रही हैं। भारत में रोजाना टीकाककरण की दर अमेरिका से 4.8 गुना और ब्रिटेन से 12.5 गुना अधिक है। उन्होंने कहा, देश के 19 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी 5-10 फीसदी के बीच है। केरल में ऐसे नौ, मिजोरम में पांच और नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश व पश्चिम बंगाल में ऐसे एक-एक जिले हैं।


गैरजरूरी यात्रा और भीड़-भाड़ से दूरी बनाएं: डॉ. भार्गव
प्रेसवार्ता में मौजूद रहे आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कहा कि यह ऐसा समय है जब हमें गैरजरूरी यात्रा और भीड़-भाड़ वाले आयोजनों से बचना चाहिए। जरूरी है कि हम त्योहारों को छोटे स्तर पर ही मनाएं। वहीं, अग्रवाल ने कहा कि देश में ओमिक्रोन अधिकतर मामले ट्रैवल हिस्ट्री वाले हैं या वो ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों के संपर्क में आए हैं। उन्होंने बताया कि भारत में फिलहाल एंटीवायरल पील के इस्तेमाल की कोई योजना नहीं है।

यूरोप में हुई कोरोना के नए चरण की शुरुआत: डॉ. पॉल
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि यूरोप में संक्रमण के मामलों में लेजी आने के साथ वहां कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के नए चरण का अनुभव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कर पाना संभव नहीं है। फिलहाल यह निगरानी और वैश्विक महामारी के आकलन का एक जरिया है। हम इस बात का आश्वासन दे सकते हैं कि पर्याप्त और व्यवस्थित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं।


पॉल ने कहा कि जेनोवा एमआरएनए वैक्सीन के दूसरे आर तीसरे चरण का परीक्षण अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। पूर्ण टीकाकरण, मास्क पहनना, बड़ी सभाओं से बचना बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में उपलब्ध टीके प्रभावी हैं। वैक्सीन बूस्टर शॉट्स पर एक विज्ञान संचालित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed