फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: four suspected patients hospitalized in Nagpur returned home without informing

कोरोना वायरस: नागपुर के अस्पताल में भर्ती चार संदिग्ध मरीज भागे, पुलिस ने पकड़कर किया भर्ती

Sat, 14 Mar 2020 06:53 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 14 Mar 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: four suspected patients hospitalized in Nagpur returned home without informing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में यहां एक सरकारी अस्पताल में पृथक वार्ड में रखे गए नागपुर के चार व्यक्ति घर लौट गए जबकि अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया क्योंकि उनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात इंदिरा गांधी राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आईजीजीएमसीएच) में हुई। यद्यपि उनमें से तीन को आज दोपहर में फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया और चौथे के आने की उम्मीद है। प्राधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


नागपुर जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘दो महिलाओं सहित चार व्यक्ति संदिग्ध कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अपने रक्त नमूने देने के लिए शुक्रवार सुबह आईजीजीएमसीएच आए थे। इन लोगों को पृथक वार्ड में रखा गया था। वे स्वयं से अस्पताल छोड़कर चले गए, यद्यपि चिकित्सकों और अन्य चिकित्सकीय कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा क्योंकि उनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘उनमें से दो उनके नजदीकी संपर्क में थे जो पूर्व में नागपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। दो अन्य ने हाल में थाईलैंड और नीदरलैंड की यात्रा की थी।’ 

ठाकरे ने कहा कि चारों में से किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे थे और उनकी जांच रिपोर्ट दोपहर में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘उनके कल रात घर जाने के बाद, उनसे संपर्क किया गया और अस्पताल आने के लिए कहा गया। उनमें से तीन वापस आ गए हैं और चौथे के जल्द लौटने की उम्मीद है।’ 


इससे पहले दिन में पुलिस ने कहा था कि चार मरीज अस्पताल प्राधिकारियों को सूचित किए बिना घर लौट गए हैं। अभी तक नागपुर में कोरोना वायरस से तीन संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक का इलाज आईजीजीएमसीएच में चल रहा है, दो अन्य को राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में पृथक वार्ड में रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘कोरोना वायरस संक्रमित तीनों तीनों मरीज की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed