फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Fever in North Korea, Covid19 Cases In India Today, China covid Cases

Global Covid Updates: उत्तर कोरिया में 20 लाख लोगों को बुखार, भारत में आज फिर 2000 से अधिक मरीज, जानें अन्य देशों का हाल

Sat, 21 May 2022 09:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 May 2022 09:44 AM IST
सार

उत्तर कोरिया में 20 दिन में 20 लाख लोगों को बुखार ने अपने चपेट में ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए हैं। चीन के शंघाई में फिर से कोरोना के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Fever in North Korea, Covid19 Cases In India Today, China covid Cases
दुनिया में कोरोना का हाल - फोटो : Amar ujala@ Himanshu Bhatt

विस्तार

दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है। इसमें एशियाई देश उत्तर कोरिया सबसे अधिक प्रभावित है। उत्तर कोरिया में 20 दिन में 20 लाख लोगों को बुखार ने अपने चपेट में ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए हैं। लोगों का इलाज घर पर ही हो रहा है। तानाशाह किम जोंग उन ने आपात बैठक बुला ली है। कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के कहर को रोकने में नाकाम होने पर उत्तर कोरिया में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। देश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकाकरण की लापरवाही के कारण 2 करोड़ से अधिक लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन


भारत में कोरोना के आज के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 25 लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 14996 हो गई है। बता दें  कल के मृतकों के आंकड़ों की तुलना में आज 15 लोगों की अधिक मौत हुई है।
विज्ञापन


चीन के शंघाई में फिर से कोरोना ने दी दस्तक
चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में 5 दिन के बाद एक बार फिर से कोरोना का नया केस सामने आया है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने दो और जिलों में कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही एक जून से शहर में लंबे समय से जारी लॉकडाउन को खत्म करने की किसी भी योजना से इनकार कर दिया है। ढाई करोड़ की आबादी वाले इस शहर में 7 सप्ताह से लॉकडाउन लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में कोरोना से अबतक 10.28 लाख लोगों की मौत
कोरोना का कहर सबसे ज्यादा अमेरिका में बरपा है जहां कोविड-19 की वजह से अबतक 10.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वैसे अब पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका में कोरोना का आंकड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी औसतन रोजाना 360 लोगों की मौत हो रही है।

भारत में मिला ओमिक्रॉन BA.4 का पहला केस
भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 का पहला केस हैदराबाद में मिला है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया है कि कोरोना का यह स्ट्रैन BA.2 जैसा ही है। इंडियन सॉर्स कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकोग) ने इसकी पुष्टि कर दी है। बता दें कि भारत में अब तक 5.24 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।


दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का कहर
दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते 24 घंटों में 23,442 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या 23,911 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed