फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Effect: Power Demand Reduced in India in Lockdown

कोरोना वायरस प्रभाव: बिजली की अधिकतम मांग 22 प्रतिशत घटी, लॉकडाउन से आई भारी कमी

Thu, 26 Mar 2020 08:07 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 26 Mar 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Effect: Power Demand Reduced in India in Lockdown
सांकेतिक तस्वीर

देश में बिजली की अधिकतम मांग में बुधवार को करीब 22 प्रतिशत की कमी आई और यह 1,27,960 मेगावाट रह गई जो 20 मार्च को 1,63,720 मेगावाट थी। बिजली की मांग में कमी कोरोना महामारी के बीच ‘लॉकडाउन’ के प्रभाव को बताती है।

विज्ञापन


वास्तविक रूप से देखा जाए तो एक सप्ताह में बिजली मांग में करीब 35,000 मेगावाट की कमी आई है। बिजली की अधिकतम मांग में कमी का कारण उद्योग और राज्य बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से मांग का कम होना है। 
विज्ञापन


इसकी वजह देशव्यापी लॉकडाउन के कारण वाणज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योग में कामकाज का पूरी तरह ठप होना है। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 21 दिन के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा की है। मांग में कमी के कारण इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में बुधवार की आपूर्ति के लिए बिजली दर तीन साल के न्यूनतम स्तर 60 पैसे प्रति यूनिट पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज देश में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आए और मरीजों की संख्या बढ़कर 649 हो गई। अभीतक देश में कोरोना वायरस 14 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अभीतक 125 मामले आ चुके हैं सामने आ चुके हैं जोकि देश में सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed