{"_id":"5e6ada8a8ebc3ea4d0300378","slug":"coronavirus-crisis-supreme-court-can-begin-hearing-via-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रभाव : वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई चालू कर सकता है सुप्रीम कोर्ट, फैसला आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना प्रभाव : वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई चालू कर सकता है सुप्रीम कोर्ट, फैसला आज
Fri, 13 Mar 2020 06:27 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग सरीखी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है ताकि अदालत कक्ष में वकीलों और याचिकाकर्ताओं की भीड़ को कम से कम रखा जा सके। बृहस्पतिवार शाम को शीर्ष अदालत की गतिविधि को सीमित करने पर चर्चा के लिए चीफ जस्टिस (सीजेआई) एसए बोबडे के आवास पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को इस बात पर फैसला होगा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अवकाश को आगे बढ़ाया जाए या उसकी गतिविधि सीमित की जाए।
विज्ञापन
सीजेआई के आवास पर बैठक में मौजूद रहे सुप्रीम कोर्ट बार संघ के सचिव अशोक अरोड़ा ने बताया कि इस बैठक में जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस यूयू ललित, अटार्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकार्ड एसोसिएशन और स्वास्थ्य व कानून मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में इस पर भी चर्चा की गई कि शीर्ष अदालत नए या नोटिस के बाद सामने आए मामलों को फिलहाल सुनवाई के लिए स्वीकार न किया जाए, जिनमें वकीलों और याचिकाकर्ताओं की अदालत कक्ष में बड़ी संख्या में मौजूदगी की संभावना होती है।
विज्ञापन