हवा से नहीं फैल सकता कोरोना वायरस, डब्ल्यूएचओ ने लगाई अफवाह पर लगाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में आफत का सबब बनी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस तो लगातार फैल ही रही है, इसे लेकर अफवाहें भी खूब फैल रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर होना शुरू हुआ कि कोरोना वायरस अब हवा से भी फैल सकता है और लोगों को संक्रमित कर सकता है।
इसे लेकर खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साफ किया है कि कोरोना वायरस का हवा से संक्रमण संभव नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने पर फैलता है, यह सिर्फ थूक के कणों से ही फैलता है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ये कण जब हम खांसते हैं या छींकते हैं या बोलते हैं तो शरीर से बाहर निकलते हैं। ये कण इतने हल्के नहीं होते कि हवा से साथ यहां से वहां उड़ सकें। ये बहुत जल्दी जमीन पर नीचे गिर जाते हैं। इसलिए हवा से इसका संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है।
FACT: #COVID19 is NOT airborne.
The #coronavirus is mainly transmitted through droplets generated when an infected person coughs, sneezes or speaks.
To protect yourself:
-keep 1m distance from others
-disinfect surfaces frequently
-wash/rub your 👐
-avoid touching your 👀👃👄 pic.twitter.com/fpkcpHAJx7 — World Health Organization (WHO) (@WHO) March 28, 2020
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अगर संक्रमित व्यक्ति के एक मीटर मीटर के दायरे में कोई व्यक्ति है तो सांस के जरिए कोरोना वायरस उसके शरीर में जा सकता है। ऐसी सतह को छूकर भी संक्रमण फैल सकता है जिसके संपर्क में कोरोना संक्रमित व्यक्ति रहा हो। ऐसे में थोड़ी-थोड़ी देर पर हाथ धोते रहना बहुत जरूरी है।
बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
- लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें
- थोड़ी-थोड़ी देर पर साबुन से हाथ धोते रहें
- आंख, नाक, मुह को छूने से परहेज करें
- कोरोना वायरस के लक्षण हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक टिश्यू या रूमाल से ढकें।
- भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।