{"_id":"5fb34f1476334a1e9c7f544b","slug":"coronavirus-covid-19-latest-cases-in-india-29164-new-infections-reporetd-in-last-24-hours-449-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In India: 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus In India: 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज
Tue, 17 Nov 2020 09:49 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 29 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29,164 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 125 दिनों बाद कोविड-19 के दैनिक मरीजों की यह सबसे कम संख्या है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पहले संक्रमण के एक दिन में सामने आए नए मामलों की संख्या 15 जुलाई को 30,000 से नीचे रही थी। उस समय नए मामलों की संख्या 29,429 दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 29,163 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88,74,290 हो गई है तथा 449 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,30,519 हो गई।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार सातवें दिन उपचाराधीन संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख से नीचे रही। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामले 4,53,401 हैं जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 5.11 प्रतिशत है।
इसके अलावा, स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 82,90,370 हो गई है और लोगों के स्वस्थ होने की दर 93.42 प्रतिशत हो गई है, जबकि कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.47 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख और 29 अक्तूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 16 नवंबर तक कुल 12,65,42,907 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,44,382 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई।