India CoronaVirus Cases: देश में कोरोना मृतकों की संख्या एक लाख से अधिक, पिछले 24 घंटे में सामने आए 79476 मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में शनिवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या एक लाख को पार कर गई और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार जा पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 है।
India's #COVID19 related deaths cross 1 lakh mark with 1,069 deaths reported in the last 24 hours.
विज्ञापन विज्ञापन
With 79,476 new cases, the tally reaches 64,73,545 including 9,44,996 active cases, 54,27,707 cured/discharged/migrated cases & 1,00,842 deaths: Union Health Ministry pic.twitter.com/7QvhmAG2RS — ANI (@ANI) October 3, 2020
वहीं, 54,27,707 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, इस वायरस के चलते देश में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,00,842 हो गई है। मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना रिकवरी भारत में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भारत में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कोरोना रिकवरी हुई है और दुनिया में कोरोना से रिकवर हुए कुल मरीजों की 21 फीसदी संख्या भारत में है। वहीं, भारत की दुनिया के कुल कोरोना केस में हिस्सेदारी 18.6 फीसदी है।
भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना से होने वाली मौत दुनिया में सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से होने वाली मौत का वैश्विक औसत प्रति 10 लाख की आबादी पर 130 है, जबकि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर 73 मौतें हुई हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 75,628 रही। वहीं अभी तक कुल 54,27,707 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इस तरह देश में राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 83.84 फीसदी हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटे में रिकवर हुए 74.36 फीसदी मरीज केवल 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संख्या में मरीज कोरोना से उबरे हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक है।