फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike of 75809 cases and 1133 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4280423

CoronaVirus in India: देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे के आंकड़ों ने दी थोड़ी राहत, 75809 नए मामले

Tue, 08 Sep 2020 10:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike of 75809 cases and 1133 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4280423
भारत में कोरोना के मामले: तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश में लगातार दो दिनों तक 90 हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को 75,809 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 42 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक 33 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,133 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 42,80,423 हो गए हैं, जिनमें से 8,83,697 लोगों का उपचार चल रहा है और 33,23,951 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.65 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.7 फीसदी है। वहीं, 20.65 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में करीब 11 लाख नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में सात सितंबर तक कुल 5,06,50,128 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से सोमवार को एक दिन में 10,98,621 नमूनों की जांच की गई। 

राज्यवार कोरोना संक्रमण से मृत्यु की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,133 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 423 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 141, तमिलनाडु के 89, आंध्र प्रदेश के 70, पंजाब के 61, पश्चिम बंगाल के 58, उत्तर प्रदेश के 56, दिल्ली के 32, हरियाणा के 23, मध्यप्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के 17-17, छत्तीसगढ़ तथा गुजरात के 15-15, राजस्थान के 14, झारखंड के 13, केरल के 12, बिहार, पुडुचेरी तथा तेलंगाना के 11-11, असम तथा ओडिशा के 10-10, गोवा के नौ, उत्तराखंड के सात, चंडीगढ़ तथा त्रिपुरा के तीन-तीन और हिमाचल प्रदेश तथा मेघालय के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अब तक इन राज्यों में इतने लोग की हुई मौत
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल 72,775 मौतों में सर्वाधिक 27,027 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 7,925 , कर्नाटक में 6,534 , दिल्ली में 4,599, आंध्र प्रदेश में 4,487, उत्तर प्रदेश में 3,976, पश्चिम बंगाल में 3,620, गुजरात में 3,120 और पंजाब में 1,923 लोगों की मौत हुई है।

इनके अलावा मध्यप्रदेश में अब तक कोविड-19 से 1,589, राजस्थान में 1,151, तेलंगाना में 906, हरियाणा में 829, जम्मू-कश्मीर में 801, बिहार में 761, ओडिशा में 556, झारखंड में 482, छत्तीसगढ़ में 395, असम में 370, केरल में 359 और उत्तराखंड में 348 लोगों की मौत हुई है।


वहीं पुडुचेरी में 325, गोवा में 245, त्रिपुरा में 152, चंडीगढ़ में 74, हिमाचल प्रदेश में 56, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 50, मणिपुर में 38, लद्दाख में 35, मेघालय में 17, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में आठ, सिक्किम में पांच और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक संक्रमितों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed