फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India Latest News Spike of 97894 cases and 1132 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 5118254

India CoronaVirus Cases: देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97894 नए मामले सामने आए

Thu, 17 Sep 2020 09:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Sep 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India Latest News Spike of 97894 cases and 1132 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 5118254
कोरोना की जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली। गुरुवार को पहली बार एक दिन में  97,894 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 40 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 83,198 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 51,18,254 हो गए हैं, जिनमें से 10,09,976  लोगों का उपचार चल रहा है और 40,25,080 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.64 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.63 फीसदी है। वहीं, 19.73 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 16 सितंबर तक कुल 6,05,65,728 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से बुधवार को एक दिन में 11,36,613 नमूनों की जांच की गई। 

11 दिन में 10 लाख मामले सामने आए
भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे।

असम: 100 साल की महिला ने दी मात
असम में 100 साल की एक महिला ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी। स्वस्थ अधिकारियों ने बताया कि महिला को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह राज्य में कोरोना की सबसे बुजुर्ग मरीज थी। 

पुड्डुचेरी: 323 नए मरीज, 13 की मौत
पुड्डुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में बृहस्पतिवार को कोरोना से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 323 नए मामले सामने आए। राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 431 हो गया और संक्रमण के मामले 21428 हो गए।

अरुणाचल: एक दिन में सर्वाधिक 221 केस
ईटानगर। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 221 नए मरीज मिले, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर 6692 हो गए। 9 सितंबर को 221 नए मरीज मिले थे, जो एक दिन में सर्वाधिक केस थे। 

मिजोरम: 1500 का आंकड़ा पार
मिजोरम में संक्रमण का आंकड़ा 1500 के पार हो गया। बीते 24 घंटे में 26 नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना के 567 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 939 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

तेलंगाना: मृतकों की संख्या एक हजार पार
हैदराबाद। तेलंगाना 2159 नए मामले रिपोर्ट हुए और ९ लोगों की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1005 हो गई। जबकि 165003 संक्रमित हो चुके हैं।

राज्यवार पिछले 24 घंटे में मृत्यु की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,132 लोगों की जान गई उनमें से सबसे अधिक 474 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 86, पंजाब के 78, आंध्र प्रदेश के 64, पश्चिम बंगाल के 61, तमिलनाडु के 57, कनार्टक के 55 और दिल्ली के 33 लोगों की मौत हुई।


आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 83,198 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 30,883 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं, तमिलनाडु के 8,559, कर्नाटक के 7,536, आंध्र प्रदेश के 5,105, दिल्ली के 4,839, उत्तर प्रदेश के 4,690, पश्चिम बंगाल के 4,123, गुजरात के 3,256, पंजाब के 2,592 और मध्य प्रदेश के 1,844 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed