फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 22065 New Covid 19 Infections Reported In Last 24 Hours 354 People Died

Coronavirus India: पांच महीने बाद कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 23 हजार से कम, पिछले 24 घंटे में मिले 22065 संक्रमित

Tue, 15 Dec 2020 09:59 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 15 Dec 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 22065 New Covid 19 Infections Reported In Last 24 Hours 354 People Died
पिछले 24 घंटे में 22 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हाल के दिनों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। भारत में करीब पांच महीने बाद कोविड-19 के 23 हजार से कम नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 22,065 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 94 लाख को पार कर गई है। मरीजों के ठीक होने की दर भी 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 22,065 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 99,06,165 हो गए। वहीं 354 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,709 हो गई।
विज्ञापन



आंकड़ों के अनुसार कुल 94,22,636 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर  95.12 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार नौ दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। कुल 3,39,820 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.43 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 14 दिसंबर तक 15,55,60,655 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,93,665 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed