फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Covid-19 cases in less than 2 percent of population, 98 percent still vulnerable says government

कोरोना पर बोली सरकार: देश में अब तक सिर्फ दो फीसदी आबादी हुई संक्रमित, 98% पर अब भी खतरा

Wed, 19 May 2021 08:57 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 19 May 2021 08:57 AM IST
सार

अब तक देश की कुल आबादी के दो फीसदी से कम लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं 98 फीसदी आबादी अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकती है। केंद्र सरकार ने यही बात कही।

विज्ञापन
Coronavirus: Covid-19 cases in less than 2 percent of population, 98 percent still vulnerable says government
Coronavirus - फोटो : istock

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। अब तक देश की कुल आबादी के दो फीसदी से कम लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं 98 फीसदी आबादी अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकती है। केंद्र सरकार ने यही बात कही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी तक सामने आए संक्रमण की इतनी अधिक संख्या के बावजूद हम दो फीसदी से कम आबादी तक इसे सीमित रखने में सफल हुए हैं। 
विज्ञापन

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत की कुल आबादी के 1.8 फीसदी लोग ही  कोविड-19 से प्रभावित हुए हैं और 98 फीसदी आबादी अब भी संक्रमण की चपेट में आ सकती है, खतरा बरकरार है। केंद्र सरकार ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उपचाराधीन मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। इसने कहा कि 3 मई को संक्रमण की दर 17.13 फीसदी थी, जो अब घटकर 13.3 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव ने बताया कि आठ राज्यों में कोविड-19 के एक लाख से अधिक मामले हैं और 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में कमी आई है और संक्रमण दर भी कम हुई है। लव अग्रवाल ने बताया कि 199 जिलों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण दर में पिछले दो हफ्ते में कमी आई है।  




दूसरी लहर धीमी पड़ी:पॉल
नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा कि कई राज्यों में महामारी का ग्राफ स्थिर हो रहा है। प्रसार पर रोक लगाने के लिए व्यापक प्रयास और जांच के कारण स्थिरता आई है। कुछ राज्यों में चिंता बनी हुई है, मिश्रित स्थिति है, लेकिन संपूर्ण रूप से स्थिरता है और वैज्ञानिक विश्लेषण से हमें पता चलता है कि महामारी कम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed