फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today in India Latest News coronavirus covid 19 cases in india today 22,272 new infections reported in last 24 hours 251 people died

India Coronavirus: नए मरीजों की संख्या में गिरावट का दौर जारी, लगातार छठे दिन 25000 से कम मामले

Sat, 26 Dec 2020 10:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 26 Dec 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today in India Latest News coronavirus covid 19 cases in india today 22,272 new infections reported in last 24 hours 251 people died
भारत मे कोरोना मामले : पिछले 24 घंटों में 22,272 नए मामले आए सामने - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना मामलों में अब गिरावट का दौर जारी है। देश में लगातार छठे दिन 25,000 से कम मामले सामने आए हैं। दैनिक मामलों की बात करें तो शनिवार को देश में कोरोना के 22,272 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 251 है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,47,343 हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 1,01,69,118 पर पहुंच गई है। इसके अलावा बात करें रिकवरी दर की तो अब तक 97 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं और पिछले 24 घंटे में 22,274 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को कोविड-19 के 23,068 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। इस दौरान 336 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 25 दिसंबर तक कोरोना वायरस के 16 करोड़ से ज्यादा टेस्ट सैंपल लिए जा चुके हैं।

देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं। वहीं देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी है। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामलों की दर तीन फीसदी से कम है।

सक्रिय मामलों के आधार पर भारत का दुनिया में दसवां स्थान है। वहीं कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों की बात करें तो अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed