फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Coronavirus Cases in India Latest News Update Today 16375 new infection reported in last 24 hours 201 people died

Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में आई मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 16375 मरीज

Tue, 05 Jan 2021 12:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 05 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Coronavirus Cases in India Latest News Update Today 16375 new infection reported in last 24 hours 201 people died
भारत में कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16,375 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सोमवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कल संक्रमण के 16,505 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 99 लाख के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,375 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,03,56,845 हो गई है। वहीं, इस दौरान 201 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,49,850 हो गई है।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 99,75,958 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 29,091 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,31,036 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। वहीं आईसीएमआर के अनुसार, चार जनवरी तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 17,65,31,997 है। इसमें से 8,96,236 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed