फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in India single-day spike of 61537 new COVID19 cases and 933 deaths

India CoronaVirus: पिछले 24 घंटे में 61537 नए मामले सामने आए, 933 लोगों की मौत

Sat, 08 Aug 2020 11:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Aug 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in India single-day spike of 61537 new COVID19 cases and 933 deaths
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार के साथ-साथ देशवासियों की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 लाख 88 हजार के पार पहुंच गया है। शनिवार को कोरोना के 61,537 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार दूसरा दिन है जब 60,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन



शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 933 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 42,518 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 20,88,611 हो गए हैं, जिनमें से 6,19,088 लोगों का उपचार चल रहा है और 14,27,005 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 68.32 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 2.04 फीसदी है। वहीं, 29.64 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




पिछले 24 घंटे में पांच लाख 98 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कल यानि सात अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,33,87,171 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 5,98,778 नमूनों का परीक्षण शुक्रवार को ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश में कोविड-19 के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का वक्त लगा था और 59 दिन में यह आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया। इसके बाद संक्रमण के मामलों को 20 लाख का आंकड़ा पार करने में महज 21 दिन का वक्त लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed