{"_id":"5f2b996c8ebc3e3cd47408fa","slug":"coronavirus-covid-19-cases-in-india-single-day-spike-of-56282-new-covid19-cases-and-904-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"India CoronaVirus: देश में मृतकों का आंकड़ा 40 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 56283 मामले सामने आए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India CoronaVirus: देश में मृतकों का आंकड़ा 40 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 56283 मामले सामने आए
Thu, 06 Aug 2020 02:00 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। देश में मृतकों का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया है। गुरुवार को कोरोना के 56,283 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार आठवां दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 13 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 40,699 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 19,64,537 हो गए हैं, जिनमें से 5,95,501 लोगों का उपचार चल रहा है और 13,28,337 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 67.62 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 2.07 फीसदी है। वहीं, 30.31 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में छह लाख 64 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
वैज्ञानिक और आईसीएमआर के मीडिया समन्वयक डॉक्टर लोकेश शर्मा ने बताया कि देशभर में पांच अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 2,21,49,351 है। जिसमें 6,64,949 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत में से 334 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा तमिलनाडु में 112, कर्नाटक में 100, आंध्र प्रदेश में 77, पश्चिम बंगाल में 61, उत्तर प्रदेश में 40, पंजाब में 29, गुजरात में 23, मध्यप्रदेश में 17, राजस्थान और तेलंगाना में 13-13, दिल्ली में 11 और जम्मू-कश्मीर तथा ओडिशा में नौ-नौ लोगों की मौत हुई।
बिहार और झारखंड में आठ-आठ, हरियाणा, केरल और पुदुचेरी में सात-सात, असम में छह, गोवा में चार, उत्तराखंड में तीन, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ में दो-दो तथा नगालैंड और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
वहीं कुल 40,699 मौतों में से अब तक महाराष्ट्र में 16,476, तमिलनाडु में 4,461, दिल्ली में 4,044, कर्नाटक में 2,804, गुजरात में 2,556, उत्तर प्रदेश में 1,857, पश्चिम बंगाल में 1,846, आंध्र प्रदेश में 1,681 और मध्यप्रदेश में 929 लोगों की मौत हुई।
वहीं राजस्थान में 745, तेलंगाना में 589, पंजाब में 491, हरियाणा में 455, जम्मू-कश्मीर में 426, बिहार में 355, ओडिशा में 225, झारखंड में 136, असम में 121, उत्तराखंड में 98 और केरल में 94 लोगों की मौत हुई।
छत्तीसगढ़ में 71, पुदुचेरी में 65, गोवा में 64, त्रिपुरा में 31, चंडीगढ़ में 20, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 14-14, लद्दाख और मणिपुर में सात-सात, नगालैंड में छह, मेघालय में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा-नगर हवेली और दमन तथा दीव में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई।