फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in India Single-day spike of 53,601 cases and 871 deaths COVID19 tally rises to 22,68,676

India CoronaVirus: अब तक 15.83 लाख लोगों ने कोरोना को दी मात, पिछले 24 घंटे में 53601 नए मामले सामने आए

Tue, 11 Aug 2020 02:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Aug 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in India Single-day spike of 53,601 cases and 871 deaths COVID19 tally rises to 22,68,676
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाली मरीजों की संख्या में कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा। देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे। देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 22 लाख 68 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15.83 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन



मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 871 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 45,257 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 22,68,676 हो गए हैं, जिनमें से 6,39,929 लोगों का उपचार चल रहा है और 15,83,490 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 69.80 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.99 फीसदी है। वहीं, 28.21 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में करीब सात लाख नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 10 अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 2,52,81,848 है। जिसमें 6,98,290 नमूने शामिल हैं जिनका परीक्षण सोमवार को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश में कोविड-19 के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का वक्त लगा था और 59 दिन में यह आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया। इसके बाद संक्रमण के मामलों को 20 लाख का आंकड़ा पार करने में महज 21 दिन का वक्त लगा।


कुल 871 लोगों की मौत में से सबसे ज्यादा 293 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु और कर्नाटक में 114-114, आंध्र प्रदेश में 80, उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 41, दिल्ली और गुजरात में 20-20, मध्यप्रदेश में 19, पंजाब में 18, ओडिशा में 14, झारखंड और राजस्थान में 11-11 लोगों की मौत हुई।

वहीं बिहार में 10, उत्तराखंड में नौ, तेलंगाना में आठ, केरल में सात, असम, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में छह-छह, गोवा में पांच, छत्तीसगढ़ में तीन, हिमाचल प्रदेश और पुदुचेरी में दो-दो, त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई।

इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक कुल 45,257 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 18,050 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। तमिलनाडु में 5,041, दिल्ली में 4,131, कर्नाटक में 3,312, गुजरात में 2,672, उत्तर प्रदेश में 2,120, आंध्र प्रदेश में 2,116, पश्चिम बंगाल में 2,100 और मध्यप्रदेश में 1,015 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में अब तक 800 लोगों की मौत हुई। वहीं तेलंगाना में 645, पंजाब में 604, हरियाणा में 489, जम्मू-कश्मीर में 478, बिहार में 397, ओडिशा में 286, झारखंड में 188, असम में 151, उत्तराखंड में 134 और केरल में 115 लोगों की मौत हुई।



इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 99 लोगों की मौत हुई। पुदुचेरी में 89, गोवा में 80, त्रिपुरा में 43, चंडीगढ़ में 25, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 20, हिमाचल प्रदेश में 17, मणिपुर में 11, लद्दाख में नौ, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा- नगर हवेली और दमन - दीव में दो और सिक्किम में एक मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed