फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases India: 10064 new cases reported in last 24 hours 137 people died

Coronavirus India: भारत में सात महीने बाद एक दिन में सामने आए सबसे कम 10064 नए मामले

Tue, 19 Jan 2021 04:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 19 Jan 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases India: 10064 new cases reported in last 24 hours 137 people died
भारत में आज कोरोना मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)

भारत में बीते सात महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,02,28,753 हो गई।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 137 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,52,556 पर पहुंच गई। संक्रमण से एक दिन में मरने वालों की संख्या भी बीते करीब आठ महीने में सबसे कम है। इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है और यह 1,02,28,753 है। 
विज्ञापन

 

इसके साथ ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 96.66 फीसदी हो गई है। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है। वर्तमान में 2,00,528 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.90 फीसदी है। 

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्तूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्तूबर को 80 लाख से अधिक और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। कुल मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 जनवरी तक कुल 18,78,02,827 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,09,791 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। जिन 137 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई। उनमें से 35 महाराष्ट्र से, 17 केरल से, 10 पश्चिम बंगाल से, नौ कर्नाटक से, आठ-आठ संक्रमित दिल्ली और तमिलनाडु से हैं।

अब तक देश में कुल 1,52,556 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 50,473 महाराष्ट्र से, 12,272 तमिलनाडु से, 12,175 कर्नाटक से, 10,754 दिल्ली से, 10,063 पश्चिम बंगाल से, 8,580 उत्तर प्रदेश से, 7,141 आंध्र प्रदेश से और 5,509 मृतक पंजाब से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

अरुणाचल में कोरोना का एक नया मामला

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,812 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि नया मामला ईस्ट सियांग से जिले से सामने आया है। राज्य में टीकाकरण अभियान शुरू होने के कुछ दिनों में कुल 1,075 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले दिन 16 जनवरी को 891 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं, मंगलवार को 184 लोगों को टीके लगे हैं। राज्य को केंद्र सरकार से अब तक कोविशील्ड टीके की 32,000 खुराक मिली है। जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक 16,699 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 99.32 फीसदी है। अभी यहां 57 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed