फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Coronavirus: corona patients grow 50 percent faster in UP than Maharashtra

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के मुकाबले यूपी में 50 फीसदी तेजी से बढ़े कोरोना मरीज

Sat, 10 Apr 2021 04:39 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Apr 2021 04:39 AM IST
सार

  • आर्गनाइज्ड मेडिसिन एकेडमिक गिल्ड ने चेताया है कि अगर समय पर नहीं संभले तो वहां भी महाराष्ट्र जैसे हालात हो सकते हैं
  • संगठन के महासचिव डॉ. ईश्वर गिलाडा ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक मरीज सामने आ रहे हैं

विज्ञापन
Coronavirus: corona patients grow 50 percent faster in UP than Maharashtra
कोरोना वारयरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्थिति बदतर होती जा रही है। आंकड़े बढ़ने के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा रही है। लेकिन आंकड़ों के इतर देखें तो उत्तर प्रदेश और बिहार में कोरोना की स्थिति खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। आर्गनाइज्ड मेडिसिन एकेडमिक गिल्ड ने चेताया है कि अगर समय पर नहीं संभले तो वहां भी महाराष्ट्र जैसे हालात हो सकते हैं।

विज्ञापन


संगठन के महासचिव डॉ. ईश्वर गिलाडा ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक मरीज सामने आ रहे हैं। आंकड़ों के आधार पर देखें, तो यूपी और बिहार की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को यूपी में मात्र 121 कोरोना मरीज मिले थे, लेकिन 8 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 8000 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, उस अवधि में बिहार में 44 मरीज थे और 8 अप्रैल तक यह संख्या 2000 से ज्यादा हो गई है। यूपी और बिहार में कोरोना संक्रमण 50 फीसदी की दर से बढ़ रही है। महाराष्ट्र में जहां, देश के कुल संक्रमितों के 70 फीसदी मरीज मिलते थे वहां अब यह संख्या करीब 42 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले देते थे यूपी की मिसाल, अब बिगड़े हालात
डॉ. गिलाडा ने कहा कि महाराष्ट्र से दोगुनी जनसंख्या होने के बावजूद यूपी में अच्छी तरह से कोरोना प्रबंधन किया गया था। इसलिए हम यूपी से कोरोना से निपटने के उपाय सीखने की बात कहते थे। लेकिन, पिछली बार आसानी से उबरने के बाद प्रदेश ने कोई सीख नहीं ली। इसलिए कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed