फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Corona Infections increase after corona sample test in India

जांच बढ़ते ही बढ़ी संक्रमितों की संख्या, तीन दिन बाद 40 हजार से अधिक दर्ज हुई मरीजों की संख्या

Fri, 20 Nov 2020 08:12 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 20 Nov 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Corona Infections increase after corona sample test in India
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिन की तुलना में बुधवार को दो लाख सैंपल की जांच हुई है। इसका परिणाम यह रहा कि 3 दिन बाद संक्रमितों की संख्या 40 हजार से अधिक दर्ज की गई। लगातार 12 दिन से देश में नए संक्रमितों की संख्या 50 हजार से कम बनी हुई है। वहीं देश में पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या पांच फ़ीसदी से भी कम दर्ज की गई है।

विज्ञापन


तीन दिन बाद 40 हजार से अधिक दर्ज हुई मरीजों की संख्या, दो लाख अधिक जांच की गई 
आंकड़ों के अनुसार, त्योहार के चलते देश में रोजाना 8 लाख सैंपल की जांच हो रही थी लेकिन उससे पहले ही आंकड़ा 12 लाख तक था। पिछले 24 घंटे में देश में 10.28 लाख सैंपल की जांच हुई है। इसका असर यह रहा कि बीते 11 से 15 नवंबर के बीच देश में रोजाना 40 हजार से अधिक संक्रमित मामले मिले। उसके बाद 16 को 30548 17 को 19,165 और 18 नवंबर को 38,617 केस सामने आए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया बुधवार को 45,576 संक्रमित मिले। जबकि 48,493 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसी बीच 585 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 89,58,483 में से 83,83,602 स्वस्थ हो चुके हैैं। जबकि 131578 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में 4,43,303 सक्रिय मरीज हैं। पहली बार देश में सक्रिय मरीजों की दर 5 फीसदी से कम 4.95 फीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed