{"_id":"5e4d72b28ebc3ef2b20eecaa","slug":"coronavirus-committee-recommends-ban-on-export-of-many-drugs-vitamins-wrote-to-dgft","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: 12 प्रमुख औषधीय रसायनों-विटामिन के निर्यात पर लगेगी पाबंदी, समिति ने की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का असर: 12 प्रमुख औषधीय रसायनों-विटामिन के निर्यात पर लगेगी पाबंदी, समिति ने की सिफारिश
Wed, 19 Feb 2020 11:08 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:08 PM IST
सार
चीन से दवाओं के कच्चे माल की आपूर्ति पर नजर रखने के लिए गठित एक सरकारी समिति ने कुछ एंटीबायोटिक और विटामिनों सहित 12 प्रमुख औषधीय रसायानों और औषधियों के निर्यात पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन से दवाओं के कच्चे माल की आपूर्ति पर नजर रखने के लिए गठित एक सरकारी समिति ने कुछ एंटीबायोटिक और विटामिनों सहित 12 प्रमुख औषधीय रसायानों और औषधियों के निर्यात पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की गई है। यह जानकारी एक सरकारी पत्र से मिली है। बता दें कि चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस को देखते हुए यह सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) को लिखे गए एक पत्र में रसायन एव उर्वरक मंत्रालय में उप सचिव एम के भारद्वाज ने 12 एपीआई और औषधि के निर्यात पर पाबंदी लगाने के लिए कहा है। इन 12 एपीआई और औषधि में कोरामफेनिकॉल, निमोसीन, मेट्रोनिडाजोल जैसे एंटीबायोटिक और विटामिन बी 1, बी12 और बी 6 शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं औषधि विभाग ने संयुक्त औषधि नियंत्रक की अगुवाई में एक समिति का गठन किया है। यह समिति चीन से आयात होने वाले एपीआई और अन्य कच्चे माल की आपूर्ति और कोरोनावायरस के प्रभाव पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
नीति आयोग ने की दवा कंपनियों के साथ बैठक
उधर, नीति आयोग ने बुधवार को औषधि क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की। यह बैठक चीन में फैले कोरोनावायरस के कारण दवाओं में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख रसायन की आपूर्ति में बाधा के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।
सूत्रों के अनुसार प्रमुख रसायन (एपीआई) को घरेलू स्तर पर बनाने को गति देने और चीन से आयात पर निर्भरता में कमी लाने के इरादे से बैठक में कई उपायों पर चर्चा हुई। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें औषधि विभाग के सचिव पीडी वघेला और बायोकॉन की चेयरपर्सन तथा प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ समेत अन्य मौजूद थे।
इस बैठक के बाद कांत ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि औषधि क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुखों के साथ सार्थक, रचनात्मक और सकारात्मक बैठक हुई। इस दौरान एपीआई (प्रमुख रसायन) के घरेलू विनिर्माण पर चर्चा हुई। इस मामले में भारत आयात पर निर्भर है।
बैठक में देश में परिवेश बनाने के लिए नीतिगत उपायों पर सहमति बनी। सूत्रों के अनुसार कांत ने उद्योग प्रमुखों से कहा है कि उन्हें चीन को पीछे छोड़ने के लिए वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनने की कोशिश करनी चाहिए।