फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today Latest News 24337 News Cases Reported In Last 24 Hours 333 People Died

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 24337 कोरोना संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख के पार

Mon, 21 Dec 2020 10:24 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 21 Dec 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases Today Latest News 24337 News Cases Reported In Last 24 Hours 333 People Died
पिछले 24 घंटे में 24 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 24,337 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, वहीं रविवार को 26,624 संक्रमित मिले थे। देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख को पार कर गई है। सक्रिय मामले लगातार चार लाख से नीचे बने हुए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 24,337 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,00,55,560 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 333 मरीजों ने कोविड-19 संक्रमण के चलते अपने जान गंवाई है, जिसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या 1,45,810 हो गई है। 
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 25,709 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस तरह देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 96,06,111 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 3,03,639 है। वर्तमान में कोरोना रिकवरी रेट 95 फीसदी से अधिक है। जो इस बात सबूत है कि देश में वायरस को लेकर लोगों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें सिर्फ कोरोना नियमों का पालन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed