{"_id":"605184050eb2346f0f34ff96","slug":"coronavirus-cases-today-in-india-live-news-updates-on-17th-march-2021-pm-modi-meets-cm-on-covid-situation-india-reports-28-903-new-cases-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 29 हजार नए मामले आए, संक्रमण से मौतों की संख्या में भी हुआ इजाफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर : पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 29 हजार नए मामले आए, संक्रमण से मौतों की संख्या में भी हुआ इजाफा
Wed, 17 Mar 2021 09:57 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल बुधवार सुबह बीते 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड करीब 29 हजार कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 28,903 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,14,38,734 पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले, कोरोना संक्रमण के 28 हजार से अधिक मामले पिछले साल दर्ज किए गए थे। इस साल पहली बार आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 188 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,044 पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 17,741 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,10,45,284 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बेहद कमी दर्ज की गई है। वहीं पिछले तीन महीने बाद कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर दो लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले दो लाख से नीचे बने हुए थे। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 2,34,406 हैं।India reports 28,903 new #COVID19 cases, 17,741 recoveries and 188 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,14,38,734
Total recoveries: 1,10,45,284
Active cases: 2,34,406
Death toll: 1,59,044
Total vaccination: 3,50,64,536 pic.twitter.com/ZvU8UFMcGE — ANI (@ANI) March 17, 2021
बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। अब तक 3,50,64,536 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।