फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases roses 13 percent in two days deaths rate is now faster than in most other countries

भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले, मृत्यु दर में भी हो रहा इजाफा

Sun, 10 May 2020 09:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 10 May 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
coronavirus cases roses 13 percent in two days deaths rate is now faster than in most other countries
तापमान की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में इस हफ्ते सोमवार से शनिवार सुबह तक के आंकड़े देखे जाएं तो कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की दर 40 प्रतिशत रही। यह बढ़ोतरी पिछले पांच दिनों (29 प्रतिशत) के मुकाबले काफी ज्यादा है। भारत में संक्रमितों की संख्या और मृतकों की दर कई देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े दिखाते हैं कि पिछले दो दिनों में सामने आए कोरोना वायरस मामलों की संख्या 13 प्रतिशत बढ़कर 59,662 हो गई। इसमें 48 घंटों के मुकाबले हल्की सी वृद्धि हुई है। 48 घंटे पहले दर्ज मामलों की संख्या 52,952 थी। 
विज्ञापन



लगभग 11 दिन पहले भारत में मामलों के दोगुने होने की दर 11 दिन थी। यह अप्रैल की शुरुआत के हिसाब से काफी धीमा था, तब चार दिनों में मामले दोगुने हो रहे थे। मृत्यु दर भी अप्रैल की शुरुआत में कम थी लेकिन पिछले हफ्ते से यह बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह तक कोविड-19 के कारण 1,981 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दस दिनों के मुकाबले दोगुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि मामले बढ़ने की रफ्तार ऐसी ही रही तो चार दिन में संक्रमितों की संख्या 75 हजार हो सकती है। ऐसा होने पर पहले से ही दवाब झेल रहे अस्पतालों पर और प्रभाव पड़ेगा। संक्रमित मामलों की संख्या में सबसे ज्यादा 14,862 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात हैं जहां सक्रिय मामलों की संख्या 5,081 है। इसके बाद 4,364 मामलों के साथ तमिलनाडु का नंबर आता है।


देश की राजधानी दिल्ली 4,230 सक्रिय मामलों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं 1,792 के साथ मध्यप्रदेश पांचवे पर है। पांचों राज्यों में देश के 76 प्रतिशत मरीज हैं। पिछले सात दिनों में पंजाब, तमिलनाडु और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले सामने आए। इन तीन राज्यों में इस अवधि के दौरान सक्रिय मामलों का प्रतिशत 44 है। इसी अवधि में पश्चिम बंगाल, गुजरात और राजस्थान में मृतकों की दर बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed