फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases india today: India records 37,154 new cases, 724 fresh fatalities

राहत: नए मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,154 नए मरीज मिले

Mon, 12 Jul 2021 12:17 PM IST
अजय सिंह पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 12:17 PM IST
सार

इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम हो कर 4,50,899 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों में कुल 3,219 की कमी आई है।

विज्ञापन
coronavirus cases india today: India records 37,154 new cases, 724 fresh fatalities
corona virus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को एक दिन में कोविड-19 के 37,154 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई। वहीं, देश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ के पार चली गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 724 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,08,764 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हो कर 4,50,899 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों में कुल 3,219 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.22 प्रतिशत है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,23,17,813 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,32,343 नमूनों की जांच रविवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.59 प्रतिशत है। यह पिछले 21 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.32 प्रतिशत हो गई है। अभी तक कुल 3,00,14,713 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 37.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सिंतबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 724 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 350 और केरल के 97 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,08,764 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,25,878, कर्नाटक के 35,835, तमिलनाडु के 33,418, दिल्ली के 25,015, उत्तर प्रदेश के 22,698, पश्चिम बंगाल के 17,916 और पंजाब के 16,186 लोग थे।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed