फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases India 19 january Omicron Variant, Active and Death Cases

कोरोना के मामलों में भारी उछाल: कल की तुलना में 45 हजार मरीज अधिक, 441 की मौत, सक्रिय मामले 18 लाख के पार

Wed, 19 Jan 2022 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Jan 2022 09:59 AM IST
सार

Corona Cases in India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 82 हजार 970 ( 2,82,970 ) नए मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 45 हजार अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 441 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Cases India 19 january Omicron Variant, Active and Death Cases
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में लगातार चार दिनों की राहत के बाद आज अचानक कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 82 हजार 970 ( 2,82,970 ) नए मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 45 हजार अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 441 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी  18 लाख से अधिक लोग (18,31,000) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान एक लाख 88 हजार 157 लोग (1, 88,157) लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 15.13 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी से अधिक है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 159 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

ओमिक्रॉन के मामले 9000 के करीब
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन(Omicron Cases In india) के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 8,961 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में लगभग एक फीसदी फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के मामलों में कर्नाटक पहुंचा टॉप पर
कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले टॉप पांच राज्यों में कर्नाटक सबसे ऊपर है। यहां बीते 24 घंटे में 41,457 मामले दर्ज किए गए। जबकि इसके बाद महाराष्ट्र में 39,207 मामले, केरल में 28,481 मामले, तमिलनाडु में 23,888 मामले और गुजरात में 17,119 मामले सामने आए हैं।


दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 15.13 फीसदी
दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 15.13 फीसदी हो गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.53 फीसदी हो गई है। अब तक कुल 70.74 करोड़ कोविड टेस्ट हुए जिसमें पिछले 24 घंटे में हुए 18,69,642 टेस्ट भी शामिल हैं। वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक कुल 158.88 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

50 फीसदी किशोरों को पहली डोज लगने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
50 फीसदी किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राह दिखा रहा युवा और युवा भारत! यह उत्साहवर्धक खबर है। आइए गति बनाए रखें।सभी COVID-19 संबंधित प्रोटोकॉल का टीकाकरण और पालन करना महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed