फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in india today, Covid19 cases, Active Case, Corona Death Case today, Health Ministry all updates

कोरोना के मामलों में भारी इजाफा: बीते 24 घंटे में 2.85 लाख लोग संक्रमित, 665 की मौत, सक्रिय मरीजों ने बढ़ाई चिंता

Wed, 26 Jan 2022 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 26 Jan 2022 09:35 AM IST
सार

Corona Cases in India Today: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (26 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार 914(2,85,914) नए मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 30 हजार अधिक हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Cases in india today, Covid19 cases, Active Case, Corona Death Case today, Health Ministry all updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संकट के बीच आज संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (26 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार 914(2,85,914) नए मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 30 हजार अधिक हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 665 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 22 लाख से अधिक लोग ( 22,23,018 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 99 हजार 73(2,99,073) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 16.16 फीसदी हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 17.33 फीसदी है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33,914 नए मामले सामने आए हैं और 86 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इस दौरान 30,500 लोग स्वस्थ भी हो गए। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,028 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 163.58 करोड़ खुराक लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 163.58 करोड़(1,63,58,44,536) खुराक लगाई जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed