{"_id":"601b76bc8ebc3e4b682127d2","slug":"coronavirus-cases-in-india-today-12899-new-patients-reported-in-last-24-hours-107-people-died-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: गिरावट के बाद आज बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 12899 नए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: गिरावट के बाद आज बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 12899 नए मरीज
Thu, 04 Feb 2021 03:44 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Thu, 04 Feb 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
भारत मे कोरोना मामले: जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़त और गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,899 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कल संक्रमण के 11039 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ चार लाख से ज्यादा हो चुकी है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,899 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,90,183 हो गई है। वहीं, इस दौरान 107 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,703 हो गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,80,455 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17,824 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,55,025 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 44,49,552 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, तीन फरवरी तक कोविड-19 के कुल 19,92,16,019 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसमें से 7,42,841 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा, 'कोविड-19 के कारण मौत भी घट रही है। केरल और महाराष्ट्र ऐसे दो राज्य हैं जिनमें 70 प्रतिशत मामले सक्रिय हैं। 47 जिलों में पिछले 3 हफ्तों से कोविड-19 के नए मामले रिपोर्ट नहीं किए गए हैं और 251 जिलों में पिछले 3 हफ्तों से कोरोना से संबंधित एक भी व्यक्ति की सूचना की खबर नहीं है।'
भारत में सिर्फ 19 दिनों में 44 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन
भारत में सिर्फ 19 दिनों में 44,49,552 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई। भारत सिर्फ 18 दिनों में 40 लाख कोरोना टीकाकरण करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है।
टीकाकरण के लिए 7000 से अधिक अस्पतालों का उपयोग
जब हम देश भर में स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण करने के लिए 1239 निजी अस्पतालों का और 5912 सरकारी अस्पतालों का उपयोग कर रहे हैं।