{"_id":"5ed054694e5c7b2bfd7f3caa","slug":"coronavirus-cases-in-india-reached-first-position-in-asia-and-9th-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"covid-19 in india : एशिया में पहले और विश्व में 9वें स्थान पर पहुंचा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
covid-19 in india : एशिया में पहले और विश्व में 9वें स्थान पर पहुंचा भारत
Fri, 29 May 2020 05:46 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 29 May 2020 05:46 AM IST
सार
- भारत कोरोना के मामले में एशिया में पहले पर व विश्व में 9वें स्थान पर पहुचा
- यही हाल रहा तो तीन दिनों में जर्मनी, फ्रांस से आगे 7वें स्थान पर आ सकता है
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्तर पर भारत की एक और बड़ी छलांग देखने को मिली है। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत नौंवे और एशिया में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। तीन दिन पहले ही ईरान को पीछे छोड़ते हुए भारत 10वें स्थान पर आ गया था।
विज्ञापन
वर्ल्डोमीटर वेबसाइट और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार बृहस्पतिवार रात तक भारत में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,63,120 दर्ज की गई है। इससे पहले तक सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में नौंवे स्थान पर तुर्की था, जहां अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,59,797 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण के हालात यही रहे तो अगले दो से तीन दिन में जर्मनी और फ्रांस को पछाड़ते हुए भारत दुनिया का सातवां सबसे प्रभावित देश बन जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल बृहस्पतिवार तक देश में कोरोना वायरस को 120 दिन पूरे हो चुके हैं। 16 मई को भारत ने चीन और पेरू से आगे निकलते हुए 11वें स्थान पर था। इसके 8 दिन बाद एक और छलांग लगाते हुए 10वें स्थान पर पहुंचा था। फिलहाल अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, फ्रांस और जर्मनी दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत से आगे हैं।