फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in india on 2 january, Covid19 cases Today, Omicron india cases today, Health ministry updates today

कोरोना फिर हो रहा बेकाबू : देश में नए मामलों में आया बड़ा उछाल, ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1500 के पार

Sun, 02 Jan 2022 10:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 02 Jan 2022 10:15 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,553 मामले सामने आए हैं जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट से 1,525 लोग संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Cases in india on 2 january, Covid19 cases Today, Omicron india cases today, Health ministry updates today
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमित मरीजों में रोजाना लगभग पांच हजार की बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,553 मामले सामने आए हैं जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट से 1,525 लोग संक्रमित हुए हैं। इस दौरान 284 लोगों की मौत हुई है। चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले बढ़ने लगे हैं। ताजा आंकड़े के अनुसार देश में कुल सक्रिय मामले 1,22,801 हो गए हैं। वहीं इस दौरान केवल 9,249 लोग ही स्वस्थ हो पाए। 

विज्ञापन


ओमिक्रॉन के मामले 1500 के पार
पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1525 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इसके कुल 23 राज्यों में दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में जहां सबसे अधिक 460 मामले हैं वहीं 351 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर दिल्ली है। अन्य राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु  (117), गुजरात(136), केरल (109), राजस्थान (69), तेलंगाना(67), हरियाणा (63), कर्नाटक (64), आंध्र प्रदेश (17), पश्चिम बंगाल(20), ओडिशा (14), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (4), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार  (2), गोवा (1), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed