फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in india live updates, corona case in uttar pradesh corona cases in delhi corona cases in uttarakhan corona case in punjab corona case in bihar

सात दिनों का कोरोना रिव्यू: भारत में कोरोना से 61% मौतें बढ़ गईं, पढ़िए कहां सबसे खराब हालत है?

Mon, 25 Oct 2021 04:40 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 25 Oct 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
देश में 11 से 17 अक्तूबर तक कोरोना से 1507 लोगों की मौतें हुईं थी, जो 18 से 24 अक्तूबर के बीच बढ़कर 2422 हो गईं। हालांकि, इस बीच कोरोना के नए मामलों में एक फीसद की कमी जरूर दर्ज की गई है। 
loader
Coronavirus cases in india live updates, corona case in uttar pradesh corona cases in delhi corona cases in uttarakhan corona case in punjab corona case in bihar
भारत समेत कई देशों में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम सभी के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर है। अच्छी खबर ये है कि एक हफ्ते के अंदर देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार में एक फीसद की मामूली कमी आई है। 11 से 17 अक्तूबर तक देश में 1.09 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे। 18 से 24 अक्तूबर तक ये घटकर 1.08 लाख हो गया। हालांकि चिंता की बात ये है कि इस बीच, मौत के आंकड़े डराने वाले हो गए हैं। इसमें 61% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 11 से 17 अक्तूबर से देश में कोरोना से 1507 लोगों की मौतें हुईं थी, जो 18 से 24 अक्तूबर के बीच बढ़कर 2422 हो गईं। आगे पढ़िए राज्यों में क्या हाल है?

किस राज्य में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई?

18 से 24 अक्तूबर तक कोरोना से जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा केरल के मरीज थे। इस बीच, यहां 1667 संक्रमितों की जान गई है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा। यहां 168 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवा दी। डेथ रेट पंजाब में सबसे ज्यादा है। यहां 2.7% की रफ्तार से संक्रमितों की मौत होती है। डेथ रेट मतलब कोरोना के कुल मरीजों में होने वाली मौतों का हिस्सा। डेथ रेट के मामले में उत्तराखंड दूसरे, नगालैंड और महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है। उत्तराखंड में डेथ रेट 2.2%, नगालैंड और महाराष्ट्र में 2.1% है। सके अलावा गोवा, दिल्ली, मेघालय, अंडमान निकोबार, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, झारखंड, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश समेत 27 राज्य और केंद्र शासित राज्य हैं, जहां डेथ रेट 1% से ज्यादा है।  

कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले कहां?

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते मिले कुल 1.08 लाख नए संक्रमितों में 54,334 लोग केरल के हैं। महाराष्ट्र में 7841, तमिलनाडु में 6,230, पश्चिम बंगाल में 5925, कर्नाटक में 2527 नए मरीज मिले। देश में अभी हर 10 लाख की आबादी में 78 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 1.2% है। अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। 

दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों में क्या हालत है?

दुनिया में भारत 6वां देश है जहां सबसे ज्यादा नए मरीज बढ़ रहे हैं। जबकि पांचवा देश है जहां सबसे ज्यादा लोगों की मौत संक्रमण के चलते हो रही है। दोनों ही मामलों में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां पिछले साल दिनों में 4.38 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 8877 मरीजों की मौत हुई है। यूके में 3.25 लाख नए केस मिले और 949 लोगों ने जान गंवाई। रूस में इस बीच 2.48 लाख लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 7288 लोगों की जान चली गई। यूक्रेन में 1.34 लाख लोग संक्रमित पाए गए और 3239 लोगों की मौत हो गई। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्या कहा?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख ड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस का कहना है कि  कोरोना महामारी को लेकर एक बार फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी लोगों को अभी भी सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों को प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महामारी तब ही समाप्त होगी जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है। हमारे पास वे सभी उपकरण हैं जिनकी हमें आवश्यकता है। लेकिन दुनिया ने उन उपकरणों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया है। समाचार एजेंसी एएनआाई के मुताबिक, उन्होंने बर्लिन में वर्ल्ड हेल्थ समिट को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed