फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Coronavirus Covid 19 Cases News: Coronavirus cases crosses 10 lakh in india, 34,956 new positive cases reported in 24 hours

Coronavirus in India: देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार, 24 घंटे में सबसे अधिक पॉजिटिव केस आए सामने

Fri, 17 Jul 2020 10:28 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 17 Jul 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
India Coronavirus Covid 19 Cases News: Coronavirus cases crosses 10 lakh in india, 34,956 new positive cases reported in 24 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 लाख को पार गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है। महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए जबकि एक दिन में 687 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 25,602 हो गया है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में कुल 22,942 लोग स्वस्थ हुए हैं जो एक दिन में स्वस्थ लोगों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही भारत में 6,35,756 लोग इस संक्रामक रोग से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,42,473 मरीजों का अब भी कोविड-19 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 63.33 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार छठा दिन है जब कोरोना वायरस के 28,000 से अधिक मामले आए हैं।

पिछले 24 घंटों में जिन 687 लोगों की मौत हुई है उनमें से 266 की महाराष्ट्र, 104 की कर्नाटक, 69 की तमिलनाडु, 58 की दिल्ली, 40 की आंध्र प्रदेश, 34 की उत्तर प्रदेश, 23 की पश्चिम बंगाल, 17 की बिहार, 16 की जम्मू कश्मीर, 10-10 की तेलंगाना और गुजरात तथा नौ की मौत पंजाब में हुई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ, मध्यप्रदेश में सात, झारखंड में चार, हरियाणा में तीन, असम, केरल और ओडिशा में दो-दो जबकि छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में एक-एक शख्स ने जान गंवाई।

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना के मामले 10 लाख के पार फिर भी देश जीत के करीब


बताया गया है कि देश के 10 शहरों में कोरोना के 52.7 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले, जिनका इलाज चल रहा है एक महत्वपूर्ण मीट्रिक है क्योंकि यह सीधे किसी भी क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव को दर्शाता है। बुधवार रात तक देश में कोरोना के 968,405 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें से 330,725 सक्रिय मामले थे।

ज्यादातर राज्य शहर आधारित नहीं बल्कि जिला आधारित संख्या को जारी करते हैं। जिन दस जिलों में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं उनमें से आठ शहरी जिले हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या के लिहाज से पांच सबसे प्रभावित शहरों में से तीन महाराष्ट्र में हैं। यह पश्चिमी भारतीय राज्य में वायरस के प्रसार से उभरने वाली संख्या को उजागर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed