फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : One month of lockdown, Government made labs two times more, four times faster hospital in 30 days

लॉकडाउन का एक महीना : नहीं रुकी सरकार, दो गुना लैब, चार गुना रफ्तार से बने अस्पताल

Fri, 24 Apr 2020 06:42 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Apr 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : One month of lockdown, Government made labs two times more, four times faster hospital in 30 days
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

पिछले एक महीने से लॉकडाउन में सामान्य जनजीवन थम सा गया है। इससे लोगों को कुछ परेशानी तो हुई है, लेकिन राहत है कि इस दौरान सरकार नहीं रुकी। राज्यों के साथ मिलकर कोविड अस्पताल, लैब, वेंटिलेटर इत्यादि की व्यवस्थाओं में सरकारी मशीनरी जुटा रही। नतीजे में इन 30 दिन में दो गुना लैब तो चार गुना रफ्तार से कोरोना विशेष अस्पताल तैयार हो गए।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक जनता कर्फ्यू के एक दिन बाद 23 मार्च तक 100 सरकारी व निजी प्रयोगशालाओं में संक्रमण की जांच चल रही थी। हर लैब में जांच करना संभव भी नहीं है। आरटी पीसीआर के जरिए एक सैंपल की जांच में दो-तीन घंटे लगते हैं और मशीन भी अलग आती है।
विज्ञापन


बावजूद इसके 23 अप्रैल तक देश में 325 सरकारी व निजी लैब में कोरोना  जांच चल रही है। ठीक इसी तरह स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 23 मार्च को देश में 163 कोविड अस्पताल थे जिनमें 41,974 बिस्तरों की क्षमता थी लेकिन अब देश में 736 अस्पताल हैं जहां 1,94026 बिस्तरों की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे यहां अभी 21700 संक्रमित मरीज हैं लेकिन सरकार ने करीब दो लाख बिस्तरों की व्यवस्था पहले ही कर ली है। देश में कोविड-19 अस्पतालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनमें कुल 24,644 आईसीयू बेड भी तैयार है। पिछले एक महीने में आइसोलेशन बेड की संख्या 3.6 फीसदी बढ़ी है। पूरी दुनिया में मेडिकल सामग्री की कमी है। इसलिए सप्लाई चेन को तैयार किया जा रहा है।

24 घंटे में बढ़े 1229 मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1229 नए मरीज देश भर में मिले हैं। जबकि 34 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 366 को छुट्टी मिल चुकी है। अब तक देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 21700 पहुंच चुकी है। जबकि 686 लोगों की मौत और 4325 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं।

23 राज्यों के 78 जिलों में 14 दिन से नहीं मिला कोई मरीज
लॉकडाउन 2.0 के नौ दिन पूरे हो गए हैं। अब 10 दिन और घरों में रहना है ताकि कोरोना की लड़ाई जीत सके। बृहस्पतिवार को 23 राज्यों के 78 जिलों से राहत की खबर मिली है। इनमें पिछले 14 दिन से कोई नया मरीज नहीं मिला है। जबकि 12 जिले ऐसे हैं जहां 28 दिन से कोई नया केस दर्ज नहीं हुआ। सरकार उम्मीद कर रही है कि आगे भी इन जिलों में कोई नया केस न मिले और बाकी जिलों में भी स्थिति सामान्य हो।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक चार ऐसे जिले थे जिनमें नया केस 28 दिन में नहीं मिला है। अब इन जिलों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच चुकी है। दो दिन में बढ़े इन जिलों में चित्रदुर्ग (कर्नाटक), बिलासपुर (छत्तीसगढ़), इंफाल पश्चिम (मणिपुर), आइजोल वेस्ट (मिजोरम),भद्रादि कोठागुडेम (तेलंगाना), पीलीभीत (यूपी), एसबीएस नगर (पंजाब) और दक्षिण गोवा (गोवा) शामिल है।


देश में कोरोना वायरस की जांच 5 लाख पार
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में कोरोना वायरस की जांच अब पांच लाख पार कर चुकी है। बृहस्पतिवार तक देश में 4,85,172 लोगों के 500542 सैंपल की जांच हो चुकी है। महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि लॉकडाउन का एक महीना पूरा हो गया है। हमने टेस्टिंग को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed