फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : List of states and Union territories in India with no Covid-19 cases

देश के वो राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जहां नहीं पड़े कोरोना के कदम

Mon, 11 May 2020 08:27 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 11 May 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : List of states and Union territories in India with no Covid-19 cases
लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करती एक महिला। - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 62 हजार के पार जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के 41 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। वहीं करीब 20 हजार लोग ठीक हुए हैं। साथ ही 2,109 लोगों की अब तक मौत हुई है।

विज्ञापन


मणिपुर, अरुणाचल, मिजोरम और गोवा जैसे राज्यों में सभी रोगी ठीक हो गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली में बीते सप्ताह की शुरुआत में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। हालांकि, देश में अभी भी कुछ राज्य हैं जहां कोविड-19 ने अपने कदम नहीं रखे हैं। आइए इन राज्यों पर एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन


सिक्किम

  • पूर्वोत्तर के इस राज्य में अब तक एक भी कोविड-19 मामले की सूचना नहीं है। क्षेत्र के असम, त्रिपुरा और मेघालय जैसे अन्य राज्यों में कोरोनो वायरस के मामले जरूर बढ़े हैं। असम में कोविड-19 के 63 मामले दर्ज किए गए हैं और इसकी वजह से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 34 लोग ठीक हुए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • त्रिपुरा में 134 मामले सामने आए हैं, यहां दो मरीज ठीक हुए हैं। मेघालय में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं, 10 मरीज ठीक हुए हैं। एक मरीज की मौत हो गई है। नागालैंड में एक मामला सामने आया है, यह मरीज इलाज के लिए असम चला गया है।

लक्षद्वीप

  • यह केंद्र शासित प्रदेश 36 द्वीपों का एक सुंदर द्वीपसमूह है, जो कोविड-19 वायरस से अब भी अछूता है। दूसरी ओर अंडमान और निकोबार है जहां कोरोना के अब तक 33 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि यहां सभी मरीज ठीक हो गए हैं।
  • इन दोनों राज्यों के अलावा देश के सभी शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनो वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां कोरोनो वायरस के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। 
  • महाराष्ट्र 20 हजार से अधिक मामले सामने आने की वजह कोरोना के मामलों की राष्ट्रीय सूची में पहले पायदान पर है। अकेले मुंबई में 12 हजार से अधिक मामले हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी कोरोनो वायरस के तीन हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed