फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Congress Party Asked Seven questions To PM Modi, Randeep Singh Surjewala said give a roadmap to the country

कोरोना से जंग: कांग्रेस ने पूछे सात सवाल, कहा- पीएम देश को बताएं रोडमैप

Wed, 15 Apr 2020 08:41 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Apr 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Congress Party Asked Seven questions To PM Modi, Randeep Singh Surjewala said give a roadmap to the country
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : PTI

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों पर कोरोना की लड़ाई में अहम सात सवाल उठाकर देश को रोडमैप भी बताने को कहा है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि नेतृत्व के मायने सिर्फ देशवासियों को जिम्मेदारी का अहसास दिलाना नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और जिम्मेदारी का निर्वहन है। देश सात जरूरी बातों पर रोड मैप चाहता है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सात सवालों पर मांगा जवाब

  1. कोरोना की रोकथाम का एक मात्र रास्ता टेस्टिंग है। उसे बढ़ाने की क्या योजना है? 72 दिनों में केवल 2,17,554 कोरोना टेस्ट हुए हैं।
  2. विज्ञापन
  3. अग्रिम पंक्ति के योद्धा डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मियों के लिए एन-95 मास्क और पीपीई की जबरदस्त कमी है। इस पर चुप्पी क्यों है और कब तक इस उपलब्ध कराया जाएगा? 
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. पलायन कर चुके करोड़ों मजदूर आज रोजगार-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। इस संवेदनशील और मानवीय मसले पर क्या एक्शन प्लान है?
  6. लाखों एकड़ गेहूं-रबी की फसलें कटाई के लिए तैयार है, लेकिन इंतजाम क्यों नहीं? समय पर कटाई और एमएसपी पर फसल खरीद सुनिश्चित करने पर आप चुप क्यों हैं? अन्नदाता आपकी प्राथमिकता सूची से बाहर क्यों है?
  7. युवा पहले से बेरोजगारी से जूझ रहे थे। अब छंटनी-नौकरियां जाने की दर विकराल रूप ले रही है। आपकी ‘कोविड-19 इक्नॉमिक रिकवरी टास्क फोर्स’ कहां  है?
  8. दुकानदार, लघु और मध्यम उद्योग- आज चौपट होने की कगार पर हैं। इन्हें वापस पटरी पर लाने और आर्थिक मदद पर क्या एक्शन प्लान है?
  9. दुनिया कोरोना से आर्थिक संकट से निपटने के लिए करोड़ों-अरबों के आर्थिक पैकेज लागू कर रही है। इस सूची में आपकी सरकार आखिरी पायदान पर क्यों खड़ी है? नियत और नीति की कमी देश को भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed